साल 2025 में कब से शुरू होगा सावन, कितने सोमवार रहेंगे, 4 या 5? जानें डिटेल

Published : Dec 28, 2024, 10:57 AM ISTUpdated : Jun 18, 2025, 02:39 PM IST
sawan 2025

सार

Sawan 2025 Details: साल 2025 को लेकर लोगों के मन में बहुत कुछ जानने की इच्छा है, जैसे इस साल कौन-सा त्योहार कब मनाया जाएगा। 2025 में सावन मास कब शुरू होगा और कब तक रहेगा। आगे जानिए साल 2025 में सावन मास की डिटेल। 

Kab Se shuru Hoga Sawan 2025: सावन भगवान शिव की भक्ति का महीना है। इस महीने में की गई शिव पूजा का फल कई गुना होकर मिलता है। साल 2025 में सावन मास कब से शुरू होगा, कब तक रहेगा और इसमें कितने सोमवार आएंगे, इसके बारे में हर शिव भक्त जानना चाहता है। इसके अलावा इस बार सावन महीना क्यों खास रहेगा, इसके बारे में जानने के लिए भी लोग उत्सुक हैं। आगे जानिए सावन 2025 से जुड़ी हर डिटेल…

कब से शुरू होगा सावन 2025? (When will Sawan 2025 start?)

पंचांग के अनुसार, श्रावण (सावन) मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 जुलाई, गुरुवार की रात 02 बजकर 06 मिनिट से शुरू होगी, जो 11 जुलाई, शुक्रवार की रात 02 बजकर 08 मिनिट तक रहेगी। चूंकि प्रतिपदा तिथि का सूर्योदय 11 जुलाई को होगा, इसलिए इसी दिन से श्रावण मास की शुरूआत होगी। श्रावण का ये पवित्र महीना 9 अगस्त, शनिवार तक रहेगा।

कितने सोमवार आएंगे सावन 2025 में? (Sawan 2025 Somvar List)

- पंचांग के अनुसार, सावन 2025 में 4 सोमवार का संयोग इस बार बन रहा है। सावन 2025 का पहला सोमवार 14 जुलाई को रहेगा। इस दिन चतुर्थी तिथि होने से गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा।
- सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को रहेगा। ये सोमवार भी बहुत खास रहेगा क्योंकि इस दिन कामिका एकादशी का व्रत किया जाएगा, जिससे ये दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए भी श्रेष्ठ रहेगा।
- सावन का तीसरा सोमवार 28 जुलाई को रहेगा। इस दिन भी चतुर्थी तिथि होने से विनायकी चतुर्थी का व्रत इस दिन किया जाएगा।
- सावन का अंतिम सोमवार 4 अगस्त को रहेगा। इन चारों सोमवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाएगी।

सावन 2025 के खास व्रत-त्योहार

- 24 जुलाई, गुरुवार- हरियाली अमावस्या
- 27 जुलाई, रविवार- हरियाली तीज
- 29 जुलाई, मंगलवार- नागपंचमी
- 5 अगस्त, मंगलवार- पवित्रा एकादशी
- 9 अगस्त, शनिवार- रक्षाबंधन


ये भी पढ़ें-

Prayagraj MahaKumbh 2025: 12 साल में कब, कहां लगेगा कुंभ, कैसे होता है तय?


MahaKumbh 2025: कुंभ में नदी स्नान का महत्व क्यों, क्या लिखा है ग्रंथों में?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम