Lalu-Rabri ने तेजस्वी के बेटे का नाम क्यों रखा Iraj, जानें क्या है इसका मतलब?

Published : May 28, 2025, 11:57 AM IST
Lalu Rabri name grandson as Iraj

सार

Tejashwi Yadav News: RJD प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजस्वी के यहां मंगलवार को बेटे का जन्म हुआ। लालू यादव और उनकी पत्नी ने अपने पोते का नाम Iraj रखा है। उन्होंने इससे संबंधित एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर डाली है।

What is the name of Lalu-Rabri's grandson: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव एक बार फिर से दादा बने। 27 मई, मंगलवार को उनके बेटे तेजस्वी यादव के यहां बेटे का जन्म हुआ। इस मौके पर लालू यादव और उनका परिवार बहुत ही खुश नजर आया। लालू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने पोते के नाम की अनाउंसमेंट की। लालू-राबड़ी ने अपने पोते के नाम Iraj रखा है। ये नाम हिंदू धर्म के एक प्रमुख देवता के नाम से लिया गया है। जानें क्या है इस नाम का अर्थ और लालू-राबड़ी ने अपने पोते का यही राम क्यों रखा…

 



क्या है Iraj नाम का अर्थ? (What is the meaning of Iraj)

हिंदी व्याकरण के अनुसार, Iraj भगवान हनुमान के नाम का पर्यायवाची शब्द है। यानी भगवान हनुमान के जितने भी नाम धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं, उनमें से एक नाम ये भी है। वैसे इस नाम के और भी कईं अर्थ हैं जैसे-फूल, आदि जल के जन्मे आदि। लेकिन इन सभी में भगवान हनुमान का पर्यायवाची सबसे प्रमुख है।

लालू-राबड़ी ने तेजस्वी के बेटे का यही नाम क्यों रखा?

लालू यादव ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट की है, उसमें इस नाम को रखने की वजह भी बताई है। उसके अनुसार, तेजस्वी के बेटे का जन्म ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हुआ है, जिसे बड़ा मंगल कहते हैं। बड़ा मंगल पर हनुमानजी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। हनुमानजी से जोड़कर ही लालू-राबड़ी ने अपने पोते का नाम Iraj रखा है।

लालू यादव ने और क्या लिखा है अपनी पोस्ट में?

लालू यादव ने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में लिखा है कि तेजस्वी की बेटी का जन्म नवरात्रि की छठे दिन हुआ था, इस दिन देवी कात्यायनी की पूजा करने का विधान है। इसी के चलते उन्होंने तेजस्वी की बड़ी बेटी का नाम कात्यायनी रखा था और अब बजरंग बली के प्रिय दिन मंगलवार को उनके पोते का जन्म हुआ है, इसलिए इसका नाम Iraj रखा है, जो भगवान हनुमान से संबंधित है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश