धनतेरस पर बर्तन खरीदना क्यों मानते हैं शुभ, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?

Published : Oct 28, 2024, 02:58 PM ISTUpdated : Oct 29, 2024, 08:02 AM IST
Dhanteras-2024-what-metal-utensils-should-not-be-purchased

सार

Dhanteras 2024 Tradition: हिंदू धर्म में हर त्योहार से कोई न कोई परंपरा जरूर जुड़ी होती है। धनतेरस भी ऐसा ही एक त्योहार है। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस परंपरा के पीछे कईं कारण छिपे हैं। 

29 अक्टूबर, मंगलवार को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। ये 5 दिनों तक चलने वाले दीपावली उत्सव का पहला दिन होता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेरदेव और देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा भी है। धनतेरस पर बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस परंपरा के पीछे क्या कारण है, ये बात बहुत कम लोग जानते हैं। आगे जानिए कैसे शुरू हुई धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा…

ऐसे शुरू हुई धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा

मान्यता के अनुसार, अमृत को पाने के लिए असुरों और देवताओं मिलकर समुद्र मंथन किया। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि पर भगवान धन्वंतरि समुद्र में से अमृत कलश लेकर निकले। चूंकि कलश मूल रूप से एक बर्तन है, इसलिए कालांतर में धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा शुरू हुई जो आज भी जारी है। ऐसा मानते हैं कि धनतेरस पर बर्तन खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

कैसे बर्तन खरीदें धनतेरस पर?

धनतेरस पर बर्तन खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे जिस भी धातु का बर्तन खरीदें वो शुद्ध होनी चाहिए जैसे तांबा, पीतल, सोना-चांदी आदि। ये सभी धातुएं पूजा व अन्य शुभ कामों में उपयोग की जाती है। धनतेरस पर इन धातुओं के बर्तन खरीदने से देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है।

किस धातु के बर्तन न खरीदें?

धनतेरस पर मिश्र धातु के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए जैसे स्टील के बर्तन। इसके अलावा एल्युमिनियम और लोहे के बर्तन खरीदना भी धनतेरस पर शुभ नहीं माना जाता। इन धातुओं के बर्तनों का उपयोग भी पूजा आदि शुभ काम में नहीं किया जाता। धनतेरस पर इन धातुओं के बर्तन खरीदने से घर में दरीद्रता यानी गरीबी आती है। इसलिए धनतेरस पर इन धातुओं के बर्तन भूलकर भी न खरीदें।

धनतेरस 2024 शॉपिंग मुहूर्त (Dhanteras Muhurat 2024)

सुबह 09.21 से 10.46 तक
सुबह 10.46 से दोपहर 01.35 तक
दोपहर 02.59 से शाम 04.24 तक
शाम 07.25 से रात 08.59 तक


ये भी पढ़ें…

धनतेरस के दिन घर लाएं ये 5 चीजें, पूरे साल नहीं होगी पैसों की कमी!


Diwali 2024: लक्ष्मी पूजा में किस रंग से कपड़े पहनें-किस रंग के नहीं?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम