Surya Grahan 2026 भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन NASA और TimeandDate जैसे प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग से आसानी से देख सकते हैं। 17 फरवरी दोपहर 3:26 बजे से शुरू होगा वलयाकार ग्रहण। घर बैठे मोबाइल पर सुरक्षित तरीके से इसका आनंद लें।
Today Surya Grahan online Streaming: 17 फरवरी, मंगलवार को साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण होगा। ये सूर्य ग्रहण बहुत ही खास होगा क्योंकि इस दौरान चंद्रमा की परछाई सूर्य को लगभग 96 प्रतिशत तक ढंक देगी जिसके कारण सूर्य एक चमकते हुए छल्ले की तरह दिखाई देगा। साइंटिफिक भाषा में ऐसे सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। कईं सालों में एक बार ऐसी दुर्लभ घटना खगोलीय घटना देखने को मिलती है। भारत में ये सूर्य ग्रहण दिखाई देगा या नहीं, भारत में इसे ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं? आगे जानिए इन सवालों का जवाब…
17 फरवरी का सूर्य ग्रहण 'रिंग ऑफ फायर' कहलाएगा क्योंकि चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाएगा, जिससे सूर्य एक अग्नि छल्ला के रूप में दिखाई देगा।
25
भारत में ऑनलाइन कैसे देखें सूर्य ग्रहण 2026?
17 फरवरी को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होगा। लेकिन भारत में रहने वाले लोग इसे ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए NASA और TimeandDate जैसे प्लेटफॉर्म पर सूर्य ग्रहण लाइव स्ट्रीमिंग पर जाकर क्लिक करना होगा। मोबाइल पर भी आप इन प्लेटफॉर्म पर जाकर सूर्य ग्रहण का लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं।
भारतीय समय के अनसुार साल 2026 का पहला 17 फरवरी, मंगलवार की रात 03 बजकर 27 मिनिट से शुरू होगा जो सुबह 07 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा। यानी ये सूर्य ग्रहण लगभग 4 घंटे 31 मिनिट का होगा। इस दौरान चंद्रमा की परछाई सूर्य को 96 प्रतिशत तक ढंक देगी। ऐसी दुर्लभ घटना बहुत कम देखने को मिलती है।
45
किन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण 2026?
17 फरवरी को होने वाला सूर्य ग्रहण मेडागास्कर, दक्षिण अर्जेंटीना, चिली, अंटार्कटिका, मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया, बोत्सवाना, लेसोथो, जाम्बिया और जिम्बाब्वे के कुछ इलाकों में दिखाई देगा। जिन देशों में ये सूर्य ग्रहण देखा जाएगा सिर्फ वहीं इसके सूतक आदि नियम माने जाएंगे। चूंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक नहीं लगेगा।
55
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें?
सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पानी नहीं चाहिए। संभव हो तो घर से बाहर भी निकलें। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान सीधे सूर्य की रोशनी के संपर्क में नहीं आना चाहिए। ग्रहण में कुछ सोए नहीं, स्त्री संग न करें। नुकीली और धारदार चीजों का उपयोग भी इस दौरान न करें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।