Surya Grahan 2026: इस बार महाशिवरात्रि के बाद सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। ये ग्रहण कब होगा, क्या ये भारत में दिखेगा, इसके सूतक का समय क्या रहेगा? ये जानने के लिए सभी लोग उत्सुक हैं। जानें साल के पहले सूर्य ग्रहण से जुड़ी रोचक बातें…
Surya Grahan 2026 Date Time: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण महाशिवरात्रि के 1 दिन बाद होगा। सूर्य ग्रहण वैसे तो खगोलीय घटना है लेकिन भारत में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है इसलिए सभी के मन में इस ग्रहण से जुड़े प्रश्न उठ रहे हैं जैसे क्या ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसका समय क्या रहेगा, सूतक कब से शुरू होगा आदि। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें साल 2026 के पहले सूर्य ग्रहण से जुड़ी रोचक बातें..
ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा। इसके 1 दिन बाद यानी 17 फरवरी, मंगलवार को फाल्गुन मास की अमावस्या पर साल 2026 के पहले सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। मंगलवार को अमावस्या होने से इस दिन भौमवती अमावस्या का पर्व भी मनाया जाएगा।
17 फरवरी को होने वाला सूर्य ग्रहण कंकणाकृति सूर्य ग्रहण कहलाएगा, इसे रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण रात 03:27 से शुरू होगा जो सुबह 07:58 तक रहेगा। ग्रहण के सूतक इसके शुरू होने से 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा जो ग्रहण के साथ ही खत्म होगा।
45
क्या भारत में दिखाई सूर्य ग्रहण?
17 फरवरी को होने वाला साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होगा। राशियों पर इस ग्रहण का प्रभाव जरूर माना जाएगा। ये सूर्य ग्रहण मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया, दक्षिण अर्जेंटीना, चिली, अंटार्कटिका, बोत्सवाना, लेसोथो, मेडागास्कर, जाम्बिया और जिम्बाब्वे के कुछ इलाकों में दिखाई देगा।
55
क्यों खास रहेगा ये सूर्य ग्रहण?
17 फरवरी को होने वाला सूर्य ग्रहण बहुत ही खास होगा क्योंकि इस दौरान सूर्य एक अंगूठी की तरह रिंग के आकार में दिखाई देगा। सूर्य चंद्रमा की परछाई से ढंक जाएगा लेकिन इसके आस-पास हल्की रोशनी दिखाई देगी, इसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। कईं सालों में एक बार रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण का संयोग बनता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।