Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद कौन-से 10 काम जरूर करें?

Published : Feb 17, 2026, 09:43 AM IST
Surya Grahan 2026

सार

surya grahan ke baad kya karna chahiye: 17 फरवरी, रविवार को साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण को लेकर हमारे देश में बहुत सारी मान्यताएं और परंपराए हैं। यही कारण है भारत में सूर्य ग्रहण को धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है।

Aaj Surya Grahan Hai Kya: सूर्य ग्रहण वैसे तो एक खगोलीय घटना है लेकिन हमारे देश में इसका धार्मिक और ज्योतिषिय महत्व भी है। ऐसा कहते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान देवताओं की शक्तियां कम हो जाती हैं और निगेटिव शक्तियों का प्रभाव अचानक बढ़ जाता है। यही कारण है कि ग्रहण के दौरान कुछ खास काम करने की मनाही होती है। ग्रहण के अशुभ फल से बचने के लिए इसके समाप्त होने के बाद कुछ विशेष उपाय करने को कहा जाता है। आगे जानिए 17 फरवरी को होने वाला ग्रहण कब से कब तक रहेगा और इसके खत्म होने के बाद कौन-से काम करें…

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से बचकर रहें 4 राशि वाले, हो सकती है अनहोनी

सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 टाइम

भारतीय समय के अनुसार 17 फरवरी, मंगलवार को सूर्य ग्रहण रात 03:27 से शुरू होगा जो 18 फरवरी, बुधवार की सुबह 07:58 तक रहेगा। लेकिन इसका सूतक काल दोपहर 03 बजकर 27 मिनिट से ही शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। ग्रहण के मध्य काल में सूर्य एक चमकती हुई रिंग की तरह दिखाई देगा, इसलिए इस ग्रहण को रिंग ऑफ फायर कहा जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Pregnant Women Eclipse Rules: सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को नहीं करना चाहिए ये 5 काम

सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें?

1. सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले स्नान कर दूसरे कपड़े पहनें।
2. अपने घर की साफ-सफाई करें, संभव हो तो पानी से धोएं।
3. घर की मंदिर की भी अच्छी तरह साफ-सफाई करें। भगवान की प्रतिमाओं और चित्र को पानी से धोएं।
4. जरूरतमंदों को भोजन, अनाज, पैसा, कपड़े आदि चीजों का दान करें।
5. भगवान की पूजा करें, दीपक जलाएं, संभव हो तो मंत्र जाप करें।
6. जो लोग जनेऊ धारण करते हैं, वे अपनी पुरानी जनेऊ उतारकर नई जनेऊ पहन लें।
7. ग्रहण समाप्त होने के बाद गाय को चारा खिलाएं।
8. अगर घर में रखे भोजन में दूर्वा या तुलसी के पत्ते न डालें तो उसे फेंक कर ताजा भोजन बनाएं।
9. राहु-केतु के मंत्रों का जाप करने से ग्रहण के अशुभ फल से बच सकते हैं।
10. घर पर अगर कोई भिक्षुक भोजन आदि की इच्छा से आए तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। अपनी इच्छा अनुसार उसे कुछ न कुछ जरूर दें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Grahan Today Time: क्या भारत में रहेगा सूर्य ग्रहण का सूतक, इस दौरान कौन-से काम न करें?
Pregnant Women Eclipse Rules: सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को नहीं करना चाहिए ये 5 काम