Surya Grahan 2026: अग्नि पंचक में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें डेट-टाइम

Published : Feb 05, 2026, 04:50 PM IST
Surya Grahan 2026

सार

Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी में होने जा रहा है। जिस दिन ये ग्रहण होगा, उस दिन पंचक भी रहेगा। ये एक दुर्लभ संयोग हैं जो कईं दशकों में एक बार बनता है। जानें सूर्य ग्रहण की डेट-टाइम सहित पूरी डिटेल।

Surya Grahan Febuary 2026 Date-Time: सभी के मन में ये सवाल है कि साल का पहला सूर्य ग्रहण कब होगा, क्या ये भारत में दिखाई देगा, इसके सूतक का समय कब से कब तक रहेगा? लेकिन इन सबसे दिलचस्प बात ये है कि फरवरी में जिस दिन सूर्य ग्रहण होगा, उस दिन पंचक भी रहेगा। पंचक में सूर्य ग्रहण होना एक दुर्लभ संयोग है जो कईं दशकों में एक बार बनती है। आगे जानिए कब है साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, इसका समय, सूतक काल आदि की जानकारी…

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण के बाद दिखेगा ब्लड मून, कितनी देर रहेगा सूतक?

कब है साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण?

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को होगा। पंचांग के अनुसार इस दिन फाल्गुन मास की अमावस्या रहेगी। मंगलवार को अमावस्या होने से ये भौमवती अमावस्या कहलाएगी। इस अमावस्या का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण रात 03 बजकर 27 मिनिट से शुरू होगा जो सुबह 07 बजकर 58 तक रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Maha Shivaratri 2026: महाशिवरात्रि पर कैसे करें बाबा महाकाल के दर्शन? जानें पूरी डिटेल

अग्नि पंचक में होगा ये सूर्य ग्रहण

17 फरवरी, मंगलवार को पंचक की शुरूआत सुबह 9 बजकर 20 मिनिट से हो जाएगी, जो 21 फरवरी, शनिवार की रात 8 बजकर 12 मिनिट तक रहेगा। चूंकि पंचक की शुरूआत मंगलवार से होगी, इसलिए ये अग्नि पंचक कहलाएगा। अग्नि पंचक में सूर्य ग्रहण होना किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

क्या भारत में दिखाई देगा ये सूर्य ग्रहण?

17 फरवरी को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहींदेगा। इसलिए यहां इसका सूतक आदि मान्य नहीं होगा। ये सूर्य ग्रहण दक्षिण अर्जेंटीना, चिली, अंटार्कटिका, मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया, बोत्सवाना, लेसोथो, मेडागास्कर, जाम्बिया और जिम्बाब्वे के कुछ इलाकों में दिखाई देगा। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसका सूतक मान्य होगा। सूतक सूर्य ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा।

किस राशि में होगा ये सूर्य ग्रहण?

ज्योतिषियों के अनुसार, ये सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में होगा, इसलिए इस राशि के लोगों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। इनके साथ कोई घटना-दुर्घटना होने के योग बन सकते हैं। इस ग्रहण के दौरान सूर्य चमकती हुई रिंग की तरह दिखाई देगा, इसलिए इसे इसे रिंग ऑफ फायर भी करेंगे। सामान्य भाषा में ये कंकणाकृति सूर्य ग्रहण कहलाएगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण के बाद दिखेगा ब्लड मून, कितनी देर रहेगा सूतक?
Maha Shivaratri 2026: महाशिवरात्रि पर कैसे करें बाबा महाकाल के दर्शन? जानें पूरी डिटेल