
Hindu Festivals Calendar 2026: 29 अगस्त से हिंदू पंचांग के छठे महीने भाद्रपद की शुरूआत हो चुकी है। इसके बाद आश्विन और कार्तिक मास आएंगे। इन तीनों महीनों में अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे जिनमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, शारदीय नवरात्रि, करवा चौथ, दशहरा और दिवाली आदी प्रमुख हैं। सभी के मन इन त्योहारों की डेट्स जानने की उत्सुकता है। आगे जानिए आने वाले 10 प्रमुख व्रत-त्योहारों की डेट्स…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस बार ये पर्व 4 सितंबर, गुरुवार को मनाया जाएगा।
हरितालिका तीज व्रत का इंतजार महिलाओं को विशेष रूप से रहता है। ये व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाता है। इस बार हरितालिका तीज का व्रत 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जाएगा।
गणेश चतुर्थी का पर्व भी हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन तृतीया और चतुर्थी तिथि का संयोग बना रहा है।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: 1 सितंबर से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, नौकरी-करियर में फायदा, जमकर होगी धन वर्षा
श्राद्ध पक्ष 16 दिनों का होता है। इस दौरान लोग अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान आदि करते हैं। इस बार श्राद्ध पक्ष की शुरूआत 26 सितंबर से होगी और समापन 10 अक्टूबर को।
ये भी पढ़ें-
Chanakya Niti: कौन-से 4 काम करने के बाद तुरंत नहाएं? आचार्य चाणक्य ने बताई वजह
शारदीय नवरात्रि का पर्व इस बार 11 अक्टूबर, रविवार से शुरू होगा, जो 20 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस बार शारदीय नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 10 दिनों की रहेगी। 19 अक्टूबर, सोमवार को महाअष्टमी और 20 अक्टूबर, मंगलवार को महानवमी रहेगी।
इस बार दशहरा यानी विजया दशमी का उत्सव 21 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। इस दिन शमी पूजा, शस्त्र पूजा, आयुध पूजा आदि उत्सव भी मनाए जाते हैं।
आश्विन मास की पूर्णिमा दो दिन होने से शरद पूर्णिमा का पर्व भी 2 दिन मनाया जाएगा 25 और 26 अक्टूबर को। 25 अक्टूबर को व्रत पूर्णिमा रहेगी और 7 अक्टूबर को स्नान दान पूर्णिमा।
करवा चौथ महिलाओं का सबसे पसंदीदा व्रत होता है। इस बार ये पर्व 29 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास करती हैं।
दिवाली हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार है। इस बार दिवाली 8 नवंबर, रविवार को है। इसके पहले 6 नवंबर को धनतेरस, 7 नवंबर को रूप चतर्दशी पर्व मनाया जाएगा। दिवाली के बाद 9 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 11 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।
छठ पूजा का पर्व वैसे तो पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन बिहार और उत्तर प्रदेश में इसकी विशेष मान्यता है। इस बार छठ पूजा का पर्व 15 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।