Vaikuntha Chaturdashi Vrat Katha: वैकुंठ चतुर्दशी पर क्यों होती है महादेव संग विष्णु की पूजा? जानें रोचक कथा

Published : Nov 23, 2026, 06:00 AM IST
Vaikuntha Chaturdashi Vrat Katha

सार

Vaikuntha Chaturdashi 2026: वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व भगवान शिव और विष्णु को समर्पित है। इस दिन दोनों देवताओं की एक साथ पूजा करने की परंपरा है। इस पर्व से जुड़ी एक रोचक कथा भी है जिसे सुनने के बाद ही इस व्रत का पूरा फल मिलता है।

Vaikuntha Chaturdashi Vrat Katha In Hindi: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को वैकुंठ चतुदर्शी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार वैकुंठ चतुर्दशी 23 नवंबर, सोमवार को है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से भगवान शिव और श्रीहरि विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस पर्व के पीछे एक रोचक कथा भी है। आगे पढ़ें वैकुंठ चतुर्दशी की ये रोचक कथा...

ये भी पढ़ें-
Dev Diwali 2026: देव दिवाली पर किस तरह करें दीपदान? जानें मंत्र, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

वैकुंठ चतुर्दशी व्रत कथा (Vaikuntha Chaturdashi Vrat Katha)

शिवपुराण में बताई गई कथा के अनुसार, एक बार भगवान विष्णु महादेव की आराधना करने के लिए वाराणसी पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान शिव को एक हजार कमल के फूल चढ़ाकर पूजा करने का संकल्प लिया। इसके बाद श्रीहरि ने पूरे विधि-विधान से पूजा शुरू की और मंत्रों का जाप करते हुए एक-एक कमल का फूल शिवलिंग पर अर्पित करने लगे।

ये भी पढ़ें-
Vaikuntha Chaturdashi 2026: कब है वैकुंठ चतुर्दशी, 23 या 24 नवंबर? जानें पूजा विधि, मुहूर्त और मंत्र

भगवान विष्णु की भक्ति की परीक्षा लेने के लिए महादेव ने एक लीला रची। उन्होंने एक हजार कमल के फूलों में से एक फूल गायब कर दिया। जब भगवान विष्णु पूजा के अंतिम चरण में पहुंचे तो उन्हें पता चला कि एक कमल का फूल कम है। अब एक फूल के बिना उनका पूजा का संकल्प पूरा नहीं हो सकता था।
भगवान विष्णु कुछ देर सोचते रहे। तभी उन्हें अपने नाम कमलनयन का ध्यान आया। उनकी आंखों की तुलना भी कमल के फूल से की जाती है। उन्होंने विचार किया कि जब कमल का एक फूल नहीं मिल रहा है, तो वे अपनी एक आंख ही महादेव को अर्पित कर देंगे।
ऐसा सोचकर भगवान विष्णु ने अपनी एक आंख निकालकर शिवलिंग पर चढ़ा दी। उनकी इस अनन्य भक्ति को देखकर भगवान शिव बेहद प्रसन्न हुए। वे तुरंत प्रकट हुए और विष्णुजी की आंख उन्हें वापस लौटा दी। साथ ही महादेव ने भगवान विष्णु को शक्तिशाली सुदर्शन चक्र भी भेंट किया।
यह घटना कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हुई थी। तब भगवान शिव ने कहा कि जो भी भक्त इस दिन हम दोनों की एक साथ पूजा करेगा, उसकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। तभी से वैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान शिव और विष्णु की संयुक्त पूजा की परंपरा चली आ रही है। मान्यता है कि इस दिन वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर स्नान करने का भी विशेष महत्व है। इस धार्मिक स्नान को मणिकर्णिका स्नान कहा जाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dev Diwali 2026: देव दिवाली पर किस तरह करें दीपदान? जानें मंत्र, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Vaikuntha Chaturdashi 2026: कब है वैकुंठ चतुर्दशी, 23 या 24 नवंबर? जानें पूजा विधि, मुहूर्त और मंत्र