
Vaikuntha Chaturdashi 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में वैकुंठ चतुर्दशी का खास महत्व माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु और महादेव की एक साथ पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि साल में एक बार आने वाले इस खास अवसर पर भगवान शिव, श्रीहरि विष्णु को सृष्टि के संचालन का भार सौंपते हैं। आगे जानिए साल 2026 में वैकुंठ चतुर्दशी कब है, पूजा का शुभ समय क्या रहेगा और किस तरह पूजा करनी चाहिए...
पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी तिथि 22 नवंबर, रविवार की रात 02 बजकर 37 मिनिट से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 23 नवंबर, सोमवार की रात 11 बजकर 42 मिनिट तक रहेगी। चूंकि चतुर्दशी तिथि का सूर्योदय 23 नवंबर को होगा, इसलिए इसी दिन ये पर्व मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat: साल 2026-27 में विवाह के 100 से ज्यादा शुभ मुहूर्त, नोट करें महीनेवार लिस्ट
23 नवंबर को वैकुंठ चतुर्दशी की पूजा का शुभ समय रात 11 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इस तरह भक्तों को पूजा के लिए कुल 54 मिनट का समय मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Dev Diwali 2026: कब है कार्तिक मास की पूर्णिमा, 23 या 24 नवंबर? जानें देव दिवाली की सही डेट
- वैकुंठ चतुर्दशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान शिव तथा विष्णु की पूजा का संकल्प लें। व्रत के दौरान खान-पान पर नियंत्रण रखें। किसी के प्रति गलत विचार न रखें और न ही किसी की बुराई या चुगली करें।
- रात के पूजा मुहूर्त से पहले सभी जरूरी सामग्री जुटा लें। घर के किसी साफ स्थान पर लकड़ी का पटिया रखें और उस पर भगवान शिव तथा विष्णु की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें।
- दोनों देवताओं को तिलक लगाएं और फूलों की माला अर्पित करें। इसके बाद शुद्ध घी का दीपक जलाएं। भगवान शिव को बेलपत्र और भगवान विष्णु को कमल का फूल चढ़ाएं। पूजा के दौरान ये मंत्र बोलें-
विना यो हरिपूजां तु कुर्याद् रुद्रस्य चार्चनम्।
वृथा तस्य भवेत्पूजा सत्यमेतद्वचो मम।।
- इसके बाद दोनों देवताओं को मौली यानी पूजा का पवित्र धागा अर्पित करें। अबीर, गुलाल, अक्षत और अन्य पूजा सामग्री चढ़ाएं। अपनी श्रद्धा के अनुसार भोग लगाकर भगवान शिव और विष्णु की आरती करें।
- मान्यता के अनुसार, इस व्रत में रातभर जागकर भगवान का भजन-कीर्तन करना चाहिए। अगले दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं और अपनी क्षमता के अनुसार दान-दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लें।
- इसके बाद व्रत का पारण करके भोजन करें। धार्मिक मान्यता है कि वैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान शिव और विष्णु की सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों पर दोनों देवताओं की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।