Hanuman Chalisa: Gen Z में क्यों बढ़ रहा लो-फाई हनुमान चालीसा का क्रेज? जानें 5 अमेजिंग फायदे

Published : May 21, 2026, 10:12 AM IST
Hanuman Chalisa

सार

Lo-fi Hanuman Chalisa Lyrics: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में युवा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सुकून भी तलाश रहे हैं। यही वजह है कि अब नई पीढ़ी के बीच “लो-फाई हनुमान चालीसा” तेजी से लोकप्रिय हो रही है। 

Lo-fi Music For Gen Z: पहले जहां हनुमान चालीसा पारंपरिक धुनों में सुनी जाती थी, वहीं अब इसे धीमी और सुकून देने वाली संगीत धुनों के साथ पसंद किया जा रहा है। Gen Z को यह नया आध्यात्मिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इसे लो-फाई हनुमान चालीसा का नाम दिया गया है। यूट्यूब, स्पॉटिफाई और इंस्टाग्राम पर लो-फाई हनुमान चालीसा बहुत तेजी से पापुलर हो रही है। आगे जानिए क्या है लो-फाई हनुमान चालीसा और इसके के फायदे…

क्या है लो-फाई हनुमान चालीसा?

लो-फाई एक हल्का संगीत है जिसमें धीमी ताल, शांत लय और दिल को सुकून देने वाले सुरों का इस्तेमाल किया जाता है। जब इसी अंदाज में हनुमान चालीसा को तैयार किया जाता है, तो उसे “लो-फाई हनुमान चालीसा” कहा जाता है। इसे सुनने को मन को सुकून मिलता है, यही वजह है कि युवाओं में ये तेजी से लोकप्रिय हो रही है। जेन जी इसे रात में सोने से पहले, पढ़ाई करते समय या तनाव महसूस होने पर सुनना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें-
Myth vs Belief: क्या आत्माओं को देखकर रोने लगते हैं कुत्ते? सच जानकर आप भी चौंक जाएंगे

आध्यात्म का नया रूप है लो-फाई म्यूजिक

लो-फाई हनुमान चालीसा धर्म और भक्ति का नया रूप है जिसमें आध्यात्म का भी मिश्रण है। नई पीढ़ी पारंपरिक पूजा-पाठ से अलग हटकर आध्यात्म को अपने तरीके से अपनाना चाहती है। इसलिए लो-फाई भक्ति संगीत उन्हें सुकून देने वाला महसूस होता है।

ये भी पढ़ें-
Mobile Wallpaper Tips: मोबाइल के वॉलपेपर पर भगवान की फोटो लगाने से पहले जान लें ये बातें

लो-फाई म्यूजिक से कम होता है तनाव

आज के युवाओं में करियर का दबाव बढ़ता जा रहा है। अपने टारगेट पूरा करने के लिए घर वालों का प्रेशर भी बना रहता है। ऐसी स्थिति में धीमा आध्यात्मिक संगीत यानी लो-फाई म्यूजिक उन्हें थोड़ी राहत देता है।

लो-फाई हनुमान चालीसा के फायदे

1. स्टूडेंट्स पढ़ाई करते समय लो-फाई हनुमान चालीसा सुनते हैं। उनका मानना है कि इससे मन कम भटकता है।
2. रात को नींद न आने पर लो-फाई हनुमान चालीसा सुनने से गहरी नींद आती है।
3. अगर मन में बार-बार निगेटिव विचार आ रहे हैं तो ऐसी स्थिति में भी लो-फाई हनुमान चालीसा सुनने से परेशानी दूर हो सकती है।
4. जीवन की कठिन परिस्थिति में जब युवा अवसाद की स्थिति में पहुंच जाता है। ऐसी स्थिति में भी लो-फाई हनुमान चालीसा उसके मन को शांत रखती है।
5. लो फाई हनुमान चालीसा का शांत संगीत दिमाग को आराम देने में मदद कर सकता है और सकारात्मक का अहसास दिलाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Varada Chaturthi Vrat Katha: राजा ने सांपों से कैसे बचाया अपनी प्रजा को? पढ़ें वरदा चतुर्थी का ये रोचक कथा