Holi 2026 Date: होली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस बार होली की डेट को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है क्योंकि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 दिन रहेगी। साथ ही होली पर चंद्र ग्रहण का संयोग भी बन रहा है।
2026 Mai Holi Kab Hai: धर्म ग्रंथों के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन यानी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर धुरेड़ी पर्व मनाया जाता है यानी रंगों से होली खेली जाती है। लेकिन इस बार होलिका दहन और धुरेड़ी पर्व की डेट तो लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। विद्वान भी इन पर्वों को लेकर एकमत नहीं है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें होली की सही डेट…
ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा पर किया जाता है। इस बार ये तिथि 02 मार्च, सोमवार की शाम 05:55 से शुरू होगी जो 03 मार्च, मंगलवार की शाम 05:07 मिनिट तक रहेगी। यानी 2 दिन फाल्गुन पूर्णिमा तिथि रहेगी। चूंकि 2 मार्च को रात भर भद्रा रहेगी और 3 मार्च की सुबह से चंद्रग्रहण का सूतक लग जाएगा। चंद्र ग्रहण 3 मार्च की शाम 06:47 पर खत्म होगा। इसके बाद होलिका दहन करना शुभ रहेगा।
होली के अगले दिन यानी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर धुरेड़ी यानी होली उत्सव मनाया जाता है। ये तिथि 4 मार्च, बुधवार को रहेगी। इसलिए इसी दिन होली उत्सव मनाया जाएगा। जिन स्थानों पर 2 मार्च को होलिका दहन होगा वहां भी 3 मार्च को होली खेलना वर्जित रहेगा क्योंकि इस दिन सुबह से चंद्र ग्रहण का सूतक शुरू हो जाएगा जो शाम को 6 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा।
44
3 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण और सूतक का समय
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक भी माना जाएगा। वैज्ञानिकों के अनुसार ये चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 03:20 से शुरू होगा, जो शाम 06:47 तक रहेगा। इसका सूतक सुबह 06:20 से ही शुरू हो जाएगा जो ग्रहण के साथ समाप्त होगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अविध 3 घंटे 27 मिनिट रहेगी। भारत में ये चंद्र ग्रहण सिर्फ अंतिम 17 मिनिट के लिए ही दिखाई देगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।