खौफ का दूसरा नाम है Friday the 13th, क्यों कहते हैं इसे मौत का दिन? जानें 4 फैक्ट

Published : Feb 13, 2026, 09:37 AM IST

friday the 13th Kab Hai: भारत ही नहीं विदेश में भी शकुन-अपशकुन की कईं मान्यताएं प्रचलित हैं। friday the 13th भी इनमें से एक है। ईसाई धर्म को मानने वाले इसे शैतान का दिन भी कहते हैं। इस दिन का खौफ पूरे यूरोप में रहता है।

PREV
15
क्यों है friday the 13th का इतना खौफ?

friday the 13th Beliefs: जिस शुक्रवार को 13 तारीख पड़ती है, उसे friday the 13th कहा जाता है। अमेरिका आदि यूरोप देश में इस दिन को लेकर बहुत खौफ माना जाता है। अधिकांश लोग इस दिन घर से बाहर नहीं निकलते। कुछ लोग तो इसे शैतान का दिन भी कहते हैं। इस मान्यता के पीछे एक नहीं कईं वजह है जिनके बारे में कम ही लोगों को पता है। इस बार फरवरी 2026 में Friday the 13th का संयोग बन रहा है। आगे जानें इससे जुड़ी मान्यताएं…


ये भी पढ़ें-
Shani Ast 2026: शनि का अस्त होना 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, मुश्किल में बीतेंगे 40 दिन

25
क्यों अशुभ मानते हैं Friday the 13th को?

यूरोप आदि देशों में Friday the 13th को इसलिए शैतान का दिन कहा जाता है क्योंकि 13 तारीख और शुक्रवार के संयोग में ही ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। ठीक इसके पहले यीशु ने 13 शिष्यों के साथ अंतिम भोजन किया था। ऐसा भी कहा जाता है कि ईसा मसीह के 13वें शिष्य जूडस ने ही धोखा देकर उन्हें पकड़वा दिया था। यही कारण है Friday the 13th का खौफ पूरे यूरोप में दिखाई देता है।


ये भी पढ़ें-
Budhaditya Yoga: सूर्य-बुध साथ होने से 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी, दोनों हाथ से बटोरेंगे पैसा

35
शुक्रवार को देते थे फांसी

Friday the 13th को लेकर एक मान्यता ये भी है कि किस समय रोम में फांसी की सजा शुक्रवार को ही दी जाती थी। ऐसा कई बार हुआ कि जिस शुक्रवार को किसी को फांसी सजा दी गई, उस दिन 13 तारीख थी। जब ये बातें सामने आई तो लोग इसे मौत का दिन मानकर इससे डरने लगे और उनके मन में इसे लेकर खौफ बैठ गया।

45
अंक शास्त्र में भी अशुभ है 13

न्यूमरोलॉजी में अंकों का गहराई से अध्ययन किया गया है। उसमें भी अंक 13 को अपूर्ण माना गया है क्योंकि इसे संख्या को किसी भी अंक से विभाजित नहीं किया जा सकता है। यहां तक की टैरो ज्योतिष में भी 13 को अशुभ ही माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि इस नंबर में संतुलन की कमी है।

55
इस दिन बढ़ जाती हैं दुर्घटनाएं

यूरोप आदि देशों में माना जाता है कि Friday the 13th पर दुर्घटना, चोरी एवं आग लगने की घटना अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा होती है। इसलिए लोग इस दिन घर में रहना पसंद करते हैं। कुछ देशों में तो 13 नंबर का इतना खौफ है कि यहां बिल्डिंग्स में 13 नंबर का फ्लोर और फ्लैट भी नहीं होते।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो मान्यताओं पर आधारित हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Photos on

Recommended Stories