
Workplace Stress Management: आज के समय में हर कोई ऑफिस के तनाव से परेशान हैं। लगातार बढ़ता वर्कलोड, डेडलाइन का दबाव और टारगेट का प्रेशर मानसिक थकान का कारण बनती जा रही है। ऐसे में कई लोग मानसिक शांति के लिए धर्म-कर्म का सहारा ले रहे हैं। धर्म ग्रंथों में कुछ ऐसे मंत्र बताए गए हैं, जिनका नियमित जाप मन को शांत रखने और तनाव कम करने में सहायक माना जाता है। अगर आप भी ऑफिस की टेंशन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन मंत्रों का जाप आपके लिए फायदेमंद हो सकता है…
ये भी पढ़ें-
इन 5 खर्चों पर आज ही लगाएं लगाम, कभी खाली नहीं होगा बैंक अकाउंट
ऊं भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥
लाभ- गायत्री मंत्र सबसे प्रभावशाली वैदिक मंत्रों में से एक है। इसका जाप मन को एकाग्र करने और पॉजिटिव सोच विकसित करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें-
Morning Mantra: आंख खुलते ही बोलें 10 सेकंड का ये मंत्र, किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी
ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
लाभ- यह मंत्र भगवान शिव को समर्पित है। इसकी रचना मार्कण्डेय ऋषि ने की थी। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप भय, चिंता और नकारात्मक विचारों को दूर करने में सहायक होता है।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे॥
लाभ- यह भगवान श्रीकृष्ण और राम का मंत्र है जो वैष्णवों में सबसे ज्यादा प्रचलित है। ये मंत्र मन को भटकाव को कम करता है और पॉजिटिव ऊर्जा प्रदान करता है। इसके जाप से हर टेंशन से मुक्ति मिल जाती है।
ऊं सर्वे भवन्तु सुखिनः। सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु। मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्॥
ऊं शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥
लाभ- जब मन बहुत अशांत हो या काम का दबाव अधिक महसूस हो, तब शांति मंत्र का जाप मानसिक संतुलन बनाए रखने में मददगार माना जाता है। ये मन को शांत रखता है।
ऊं कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।।
लाभ- इसे भगवान श्रीकृष्ण का महामंत्र कहा जाता है। किसी भी संकट की स्थिति में इसका जाप करने से मन को शांति का अनुभव होता है और सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होता है।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।