
Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana 2025: बिहार सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना शुरू की है। इसका नाम रखा गया है ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देना है। इस योजना के जरिए महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना का संचालन ग्रामीण विकास विभाग के तहत आने वाली बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) करेगी। वहीं, शहरी क्षेत्रों में योजना के क्रियान्वयन के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग सहयोग करेगा।
हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 10,000 रुपए की पहली किस्त दी जाएगी। इसके बाद, व्यवसाय आरंभ होने और आकलन के बाद, आवश्यकतानुसार 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा सकती है। इस योजना से महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ेगी और राज्य की आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।
बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का फायदा लेने के लिए शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, लेकिन कुछ शर्तों को पूरा करना जरूरी है। जिसमें-
आयु: आवेदिका की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
आयकरदाता नहीं हो: आवेदिका या उनका पति आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
सरकारी नौकरी नहीं हो: आवेदिका या उसका पति सरकारी सेवा (नियमित या संविदा) में नहीं होना चाहिए।
इस योजना का लाभ हर परिवार की एक महिला को मिलेगा, जो अपनी पसंद का रोजगार शुरू करना चाहती है और ऊपर बताई गई शर्तों पर खरी उतरती है। योजना में परिवार का मतलब पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे है। अगर कोई अविवाहित वयस्क महिला है और उसके माता-पिता जीवित नहीं हैं, तो उसे एकल परिवार माना जाएगा और उसी के अनुसार लाभ मिलेगा।
अगर आप शहरी क्षेत्र की महिला हैं और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको जीविका की वेबसाइट www.brlps.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
आवेदन के समय आपको कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी, जिसमें-
ये भी पढ़ें- ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना: कौन आवेदन कर सकता है और कितनी मिलेगी सब्सिडी?
योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को व्यवसाय संबंधित प्रशिक्षण लेना भी अनिवार्य होगा। इसके अलावा, आवश्यकतानुसार अन्य डॉक्यूमेंट्स भी मांगे जा सकते हैं। बिहार सरकार की यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे महिलाएं अपनी पसंद के व्यवसाय के जरिए जीवन में नए अवसर पा सकेंगी। इस योजना से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mmry.brlps.in पर विजिट कर सकते हैं।
Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana 2025 Apply Link
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना: 10वीं पास लड़कियों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए प्रोसेस
केंद्र और राज्य सरकार की नई योजनाएं, लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया समझें। नागरिक कल्याण, किसान सहायता, डिजिटल सेवाएं और हेल्थ स्कीम्स की हर अपडेट के लिए Sarkari Yojana सेक्शन पढ़ें — लाभकारी योजनाओं की सही जानकारी अब आसान भाषा में।