
Maiya Samman Yojana 2025 How to Apply: झारखंड सरकार महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रही है। अगर आप झारखंड की महिला हैं और पहले आवेदन नहीं कर पाई थीं, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना के लिए नई आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है। सरकार ने साफ कर दिया है कि आवेदन सीमित समय के लिए ही स्वीकार किए जाएंगे, इसलिए योग्य महिलाएं आखिरी तारीख से पहले अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें। इस योजना के तहत राज्य सरकार महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता देती है ताकि वे अपने जीवन में आर्थिक स्थिरता और सम्मान के साथ आगे बढ़ सकें। जानिए मंईयां सम्मान योजना 2025 के लिए आवेदन करने का प्रोसेस क्या है और कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी हैं।
इस योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में किए जाएंगे। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस नीचे देखें-
मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म कहां से मिलेगा: इच्छुक महिलाएं अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र, प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय या जोनल ऑफिसर के कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।
ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म: योग्य महिलाएं चाहें तो मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करके प्रिंट भी कर सकती हैं।
मंईयां सम्मान योजना फॉर्म भरते समय क्या ध्यान रखें: सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी (स्वयं द्वारा हस्ताक्षरित कॉपी) अटैच करें।
मंईयां सम्मान योजना फॉर्म कहां जमा करें: ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या ब्लॉक ऑफिस (BDO Office) में जमा करें। शहरी क्षेत्र की महिलाएं संबंधित जोनल ऑफिसर के कार्यालय में फॉर्म जमा करें।
मंईयां सम्मान योजना फॉर्म जमा करने के बाद रसीद लेना न भूलें: महिलाएं मंईयां सम्मान योजना फॉर्म जमा करने के बाद एक रसीद या प्राप्ति पर्ची जरूर लें, जिसमें आवेदन की तारीख, समय और आवेदन नंबर लिखा होगा।
ये भी पढ़ें- PM Kisan 21वीं किस्त नवंबर में कब जारी होगी? जानिए किन किसानों के खाते में आएंगे 2000 रु
मंईयां सम्मान योजना के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो फॉर्म के साथ नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स जरूर लगाएं-
ये भी पढ़ें- मंईयां सम्मान योजना का नया फॉर्म कब आयेगा? जानिए 2025 में कैसे मिलेंगे 2500 रु मंथली
केंद्र और राज्य सरकार की नई योजनाएं, लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया समझें। नागरिक कल्याण, किसान सहायता, डिजिटल सेवाएं और हेल्थ स्कीम्स की हर अपडेट के लिए Sarkari Yojana सेक्शन पढ़ें — लाभकारी योजनाओं की सही जानकारी अब आसान भाषा में।