PM Kisan 21st Installment 2025 Date: PM किसान योजना की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में अब कभी भी जारी हो सकती है। पात्र किसानों के बैंक खाते में 2,000 सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। जानिए किसे मिलेगा लाभ, क्या है योग्यता और कैसे करें e-KYC व स्टेटस चेक।

PM Kisan 21st Installment Credit Date 2025: देशभर के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 21वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार आर्थिक मदद दी जाती है। इस बार किसानों के खाते में 2,000 रुपए की अगली किस्त नवंबर 2025 में आने की उम्मीद है। हालांकि सरकार ने अभी इसकी सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन जानकारी के अनुसार तैयारी पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब पात्र किसानों के खाते में कभी भी पीएम किसान की 21वीं किस्त क्रेडिट हो सकती है।

क्या है PM-Kisan योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना साल 2019 में शुरू की गई थी ताकि छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मदद मिल सके। इस योजना के तहत हर पात्र किसान को साल में 6,000 रुपए की राशि तीन किस्तों में दी जाती है, यानी हर चार महीने में 2,000 रुपए सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इस पैसे से किसान बीज, खाद, और खेती के उपकरण खरीदने में मदद पा सकते हैं। इससे किसानों की कर्ज पर निर्भरता घटती है और वे आत्मनिर्भर बनते हैं।

किन किसानों को मिलेगी पीएम किसान की 21वीं किस्त?

21वीं किस्त का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जो कुछ जरूरी शर्तें पूरी करते हैं-

  • जिनका नाम PM-Kisan लाभार्थी सूची में है।
  • आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक है।
  • ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी हो चुकी है।

अगर किसी किसान की जानकारी अधूरी या गलत है, तो उनके खाते में पैसे नहीं आएंगे। ऐसे किसान तुरंत pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी डिटेल्स चेक कर लें। अगर कोई गलती मिले, तो नजदीकी CSC सेंटर या कृषि विभाग कार्यालय में जाकर सही करवाएं।

पीएम किसान की पिछली किस्त में कितने किसानों को मिला लाभ?

सरकार ने अगस्त 2025 में 20वीं किस्त जारी की थी, जिससे देशभर के करीब 9.8 करोड़ किसानों को फायदा मिला था। हालांकि पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं की वजह से कुछ किसानों को 21वीं किस्त पहले ही जारी कर दी गई थी। अब बाकी राज्यों के किसान दीवाली के बाद से ही अपने खातों में यह रकम आने का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पीएम आवास योजना: 2025 में पक्का घर के लिए 1.20 लाख कैसे मिलेगा?

PM Kisan 21st Installment 2025 का इंतजार कर रहे किसानों को क्या करना चाहिए?

अगर आप चाहते हैं कि पीएम किसान की 21वीं किस्त बिना रुकावट आपके खाते में आए, तो ये कदम जरूर उठाएं-

  • PM-Kisan वेबसाइट पर जाकर अपना लाभार्थी स्टेटस चेक करें।
  • अगर ई-केवाईसी नहीं की है, तो तुरंत पूरी करें।
  • बैंक अकाउंट और आधार कार्ड की डिटेल्स एक बार फिर से चेक कर लें।
  • किसी भी सरकारी घोषणा या स्थानीय कृषि विभाग के नोटिस पर नजर रखें।
  • समय पर वेरिफिकेशन करने से भुगतान में देरी नहीं होगी और 2,000 रुपए की रकम आसानी से खाते में पहुंच जाएगी।

PM-Kisan योजना की 21वीं किस्त किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आने वाली है। यह योजना किसानों की आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम है, जो हर बार फसलों की तैयारी से पहले उन्हें जरूरी सहयोग देती है।

ये भी पढ़ें- आयुष्मान कार्ड 2025 की 5 लाख की लिमिट खत्म हो गई तो क्या करें? कैसे मिलेगा फ्री इलाज