Maiya Samman Yojana Jharkhand 2025: झारखंड सरकार की ओर से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए सीधे उनके बैंक अकाउंट में दी जाती है। जानिए मंईयां सम्मान योजना का नया फॉर्म कब आयेगा और कौन आवेदन कर सकता है।

Maiya Samman Yojana 2025 Registration Date: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक बड़ी पहल की है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' (Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें नियमित वित्तीय सहयोग देना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। बता दें कि पहले यह राशि 1000 रुपए थी। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का नया फॉर्म जल्द ही आने वाला है। जानिए इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी, इसका लाभ कौन ले सकता है और आवेदन की प्रक्रिया क्या है।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का नया फॉर्म कब आयेगा?

झारखंड सरकार की ओर से शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना का नया फॉर्म 18 नवंबर 2025 से आने वाला है। ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड के लिए पोर्टल जल्द ही ओपन होगा। बता दें कि इसके लिए आवेदन सीमित समय तक ही होते हैं। ऐसे में योग्य महिलाएं समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन कर लें। रजिस्ट्रेशन की डेट निकल जाने के बाद कोई नया आवेदन नहीं हो सकेगा और आपको वंचित रहना पड़ सकता है। यह मौका उन योग्य महिलाओं के लिए भी, जो इससे पहले आवेदन करने से चूक गई थीं।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में क्या लाभ मिलता है?

  • हर पात्र महिला को 2500 रुपए प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • यह राशि हर महीने की 15 तारीख तक सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है।

कौन उठा सकता है झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फायदा?

  • आवेदनकर्ता महिला होनी चाहिए।
  • वह झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • उसकी उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा Maiya Samman Yojana Jharkhand का फायदा?

  • यदि महिला या उसका पति केंद्र या राज्य सरकार या किसी सरकारी संस्था, बोर्ड, निगम या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल या कॉलेज में नौकरी कर रहे हैं (स्थायी, संविदा या मानदेय पर), तो वे इस योजना के पात्र नहीं हैं।
  • जिनके परिवार में कोई सदस्य सांसद (MP) या विधायक (MLA) है, वे भी योजना का लाभ नहीं ले सकते।
  • इनकम टैक्स देने वाले परिवारों की महिलाएं भी पात्र नहीं होंगी।
  • जो महिलाएं पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं (महिला, बाल विकास विभाग की), वे भी इस योजना में शामिल नहीं की जाएंगी।
  • जिन महिलाओं का EPF खाता है, वे भी आवेदन नहीं कर सकतीं।

ये भी पढ़ें- PM Kisan 21वीं किस्त नवंबर में कब जारी होगी? जानिए किन किसानों के खाते में आएंगे 2000 रु

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इस योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में किया जा सकता है।
  • इच्छुक महिला को अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र या प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) या जोनल ऑफिसर के कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म लेना होगा। या फिर वह ऑनलाइन डाउनलोड करके भी आवेदन फॉर्म प्रिंट कर सकती हैं।
  • फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी अटैच करें।
  • भरा हुआ फॉर्म ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं: नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या ब्लॉक ऑफिस (BDO Office) में जमा करें। शहरी क्षेत्र की महिलाएं: संबंधित जोनल ऑफिसर के कार्यालय में आवेदन दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद, रसीद या प्राप्ति पर्ची अवश्य लें। इस पर आवेदन की तारीख, समय और आवेदन नंबर लिखा होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- आयुष्मान कार्ड 2025 की 5 लाख की लिमिट खत्म हो गई तो क्या करें? कैसे मिलेगा फ्री इलाज

Maiya Samman Yojana अप्लाई करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी हैं?

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • स्वयं द्वारा दिया गया घोषणा पत्र (Self-declaration Letter)

मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना, झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो राज्य की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता देकर उनके जीवन में स्थिरता और सम्मान लाने की कोशिश कर रही है। यदि आप पात्र हैं, तो जल्द से जल्द अपने नजदीकी केंद्र में जाकर आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं।