प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: सूखा, बाढ़ या कीटों से फसल हो गई खराब? सरकार देगी मुआवजा, जानिए कैसे

Published : Oct 07, 2025, 06:24 PM IST
pradhan mantri fasal bima yojana

सार

PMFBY 2025: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) किसानों को सूखा, बाढ़, कीट या बीमारियों से होने वाली फसल हानि पर आर्थिक सुरक्षा देती है। योजना के तहत कम प्रीमियम में व्यापक कवरेज मिलता है। जानें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी डॉक्यूमेंट।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: कृषि हर भारतीय किसान के जीवन की रीढ़ है, लेकिन मौसम की मार, बाढ़-सूखा या कीटों के हमले से उनकी सालभर की मेहनत अक्सर बर्बाद हो जाती है। ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana- PMFBY) शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य है, किसानों को फसल नुकसान पर बीमा सुरक्षा देना, ताकि वे बिना आर्थिक चिंता के खेती जारी रख सकें। यह योजना कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत चलाई जाती है और पूरे देश में 50 करोड़ से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिल चुका है। योजना के तहत अब तक 50 से अधिक फसलों को कवर किया गया है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का मकसद

  • इस योजना के मुख्य उद्देश्य हैं, किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीटों या बीमारियों से हुई फसल हानि पर आर्थिक सहायता देना।
  • किसानों की आय को स्थिर रखना और खेती जारी रखने के लिए प्रेरित करना।
  • आधुनिक और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना।
  • किसानों को ऋण योग्य बनाना और कृषि क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को मजबूत करना।

PM Fasal Bima Yojana के फायदे

सस्ती प्रीमियम दर

इस योजना में किसानों को खरीफ फसल के लिए किसान को केवल 2%, रबी फसल के लिए 1.5% और व्यावसायिक या बागवानी फसल के लिए 5% प्रीमियम देना होता है। बाकी राशि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर भरती हैं। उत्तर-पूर्वी राज्यों, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे क्षेत्रों में पूरा प्रीमियम सरकार देती है।

व्यापक सुरक्षा कवरेज

सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, भूस्खलन, कीट और बीमारियों जैसी प्राकृतिक आपदाओं से हुई हानि को योजना में शामिल किया गया है। फसल कटाई के बाद भी अगर नुकसान होता है, तो उसका मुआवजा भी मिलता है।

समय पर मुआवजा

सरकार का लक्ष्य है कि फसल नुकसान के बाद दो महीने के भीतर बीमा राशि किसानों तक पहुंच जाए, ताकि उन्हें कर्ज लेने की नौबत न आए।

टेक्नोलॉजी आधारित जांच

अब सैटेलाइट इमेज, ड्रोन सर्वे और मोबाइल ऐप से फसल हानि का आकलन किया जाता है, जिससे दावे तेजी और सटीकता से निपटाए जा सकें।

Fasal Bima Yojana में किस तरह का और क्या रिस्क कवरेज मिलता है?

  • खड़ी फसल की हानि: आग, बाढ़, ओलावृष्टि, तूफान, कीट या सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाएं।
  • बीज न बो पाने की स्थिति: खराब मौसम के कारण बोआई न कर पाने पर 25% तक का मुआवजा।
  • कटाई के बाद नुकसान: कटाई के बाद खेत में सूखने रखी फसल पर चक्रवात या बारिश से नुकसान होने पर 14 दिन तक का कवरेज।
  • स्थानीय आपदा: ओलावृष्टि या भूस्खलन जैसी स्थानीय घटनाएं भी शामिल।

फसल बीमा योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

  • सभी किसान जिसमें- भूमिधारी, बटाईदार और हिस्सेदार किसान आवेदन कर सकते हैं।
  • फसल बीमा उसी भूमि पर किया जा सकता है, जिस पर किसान खेती करता हो।
  • किसान के पास भूमि का वैध प्रमाण होना जरूरी है।
  • आवेदन बुआई का मौसम शुरू होने के 15 दिनों के भीतर करना होता है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana में क्या कवर नहीं होता है?

  • गैर-घोषित क्षेत्र में हुई फसल हानि।
  • सीजन के बाहर हुई फसल हानि।
  • किसान की लापरवाही या गलत खेती तकनीक के कारण हुआ नुकसान।
  • प्रीमियम न भरने पर बीमा अमान्य हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- राजस्थान स्टूडेंट्स को विदेश में पढ़ने का मौका: हर साल 10 लाख देगी सरकार, कौन कर सकता है अप्लाई? 

फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर जाएं।
  • Farmer Corner में जाकर Guest Farmer पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • नाम, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल, आधार कार्ड और पता जैसी जानकारी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद Login for Farmer में जाकर OTP से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और सबमिट करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद Pay Later या Make Payment का ऑप्शन चुनें।
  • भुगतान के बाद रसीद प्रिंट करें और सुरक्षित रखें।

आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं?

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान प्रमाण (आधार या पैन या वोटर आईडी)
  • पता प्रमाण
  • बैंक पासबुक
  • भूमि रिकॉर्ड या किरायेदारी प्रमाण
  • बोई गई फसल की घोषणा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा का कवच है। यह योजना किसानों को प्राकृतिक विपदाओं के बावजूद खेती जारी रखने का आत्मविश्वास देती है। अगर आप किसान हैं और अपनी मेहनत की फसल को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इस योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूर करें।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री जन धन योजना: कैसे खोलें जन धन खाता? जानिए 10000 रु OD और 2 लाख तक बीमा पाने का तरीका

PREV

केंद्र और राज्य सरकार की नई योजनाएं, लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया समझें। नागरिक कल्याण, किसान सहायता, डिजिटल सेवाएं और हेल्थ स्कीम्स की हर अपडेट के लिए Sarkari Yojana सेक्शन पढ़ें — लाभकारी योजनाओं की सही जानकारी अब आसान भाषा में।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

PM Fasal Bima Yojana 2025-26: रबी सीजन फसल बीमा शुरू, घर बैठे ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
UP Electricity Bill Relief Scheme 2025: एक क्लिक में यहां करें रजिस्टर, 100% ब्याज माफ और 25% छूट