Atal Ji के नाम पर शुरू हुईं 7 योजनाएं बदल रही आम आदमी की जिंदगी

Published : Dec 25, 2025, 12:03 PM IST

Schemes Named after Atal Bihari Vajpayee: अटल बिहारी वाजपेयी जयंती 2025 पर जानिए उनके नाम पर चल रही प्रमुख सरकारी योजनाओं के बारे में, जो आज भी करोड़ों लोगों को लाभ दे रही हैं।

PREV
14
अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर चल रही हैं कई सरकारी योजनाएं

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ एक कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि कवि, विचारक और दूरदर्शी नेता भी थे। उनके विचारों और नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने उनके नाम पर कई जनकल्याणकारी योजनाएं और संस्थान शुरू किए, जो आज भी आम लोगों की जिंदगी को बेहतर बना रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी जयंती 2025 पर जानिए ऐसी 7 योजनाओं के बारे में।

24
अटल जी के नाम पर केंद्र सरकार की योजनाएं
  • अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana- APY): असंगठित क्षेत्र के लोगों को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन देने की योजना।
  • अटल मिशन फॉर रीजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (AMRUT): शहरों में पेयजल, सीवरेज, हरित क्षेत्र और बुनियादी शहरी सुविधाओं के विकास के लिए।
  • अटल इनोवेशन मिशन (AIM): देश में इनोवेशन और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए।
  • अटल भूजल योजना (Atal Bhujal Yojana): भूजल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन के लिए।
  • अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना: ईएसआईसी से जुड़े कर्मचारियों को बेरोजगारी की स्थिति में आर्थिक सहायता।
34
अटल जी के नाम पर राज्य सरकारों की प्रमुख योजनाएं
  • अटल आवास योजना (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि): गरीब और जरूरतमंद लोगों को आवास सुविधा देने के लिए।
  • अटल आयुष्मान योजना (कुछ राज्यों में): स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाएं।
44
अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट भी
  • अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय, भोपाल (मध्य प्रदेश): हिंदी माध्यम में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए।
  • अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ: लखनऊ एयरपोर्ट का आधिकारिक नाम।
  • अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर / स्मारक, विभिन्न राज्यों में उनके नाम पर संस्थान व स्मृति स्थल।

केंद्र और राज्य सरकार की नई योजनाएं, लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया समझें। नागरिक कल्याण, किसान सहायता, डिजिटल सेवाएं और हेल्थ स्कीम्स की हर अपडेट के लिए Sarkari Yojana सेक्शन पढ़ें — लाभकारी योजनाओं की सही जानकारी अब आसान भाषा में।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories