Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

ज्योतिष शास्त्र में शनि की नजर को अशुभ माना गया है। इससे जुड़ी एक कथा धर्म ग्रँथों में मिलती है, जो इस प्रकार है- सूर्य पुत्र शनि का विवाह चित्ररथ नामक गंधर्व की पुत्री से हुआ था, जो स्वभाव से बहुत ही उग्र थी। एक बार जब शनिदेव भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर रहे थे, तब उनकी पत्नी ऋतु स्नान के बाद मिलन की कामना से उनके पास पहुंची।

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 5:29 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:53 AM IST

उज्जैन. शनि भगवान भक्ति में इतने लीन थे कि उन्हें इस बात का पता ही नहीं चला। जब शनिदेव का ध्यान भंग हुआ तब तक उनकी पत्नी का ऋतुकाल समाप्त हो चुका था। इससे क्रोधित होकर शनिदेव की पत्नी ने उन्हें श्राप दे दिया कि पत्नी होने पर भी आपने मुझे कभी प्रेम की दृष्टि से नहीं देखा। अब आप जिसे भी देखेंगे, उसका कुछ न कुछ बुरा हो जायेगा। इसी कारण शनि की दृष्टि में दोष माना गया है। आगे जानिए साल 2022 में शनि ग्रह तुला राशि पर कैसा असर डालेगा…

तुला राशि
इस साल शनि की ढय्या का असर आपकी राशि पर रहेगा, जिसके कारण आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस साल आपको पैसों से जुड़े नुकसान हो सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। किसी भी व्यक्ति पर अंधा विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। भाइयों से संपत्ति से जुड़े इस साल सुलझने की उम्मीद बन रही है। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां आपको साल भर होती रहेंगी। सेहत में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। दीर्घकालिक बीमारियां जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर आदि से जुड़े चेकअप नियमित रूप से करवाते रहें। बिजनेस बढ़ाने के आपके प्रयास नाकाफी साबित होंगे। नौकरी में लक्ष्यों को प्राप्त करने का दबाव आप पर बना रहेगा। दोस्तों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। यात्राओं का जोर पूरे साल बना रहेगा। इतनी परेशानियों के बाद भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा, जिसके चलते आप हर मुसीबत से निपट लेंगे। 

उपाय
1. हर शनिवार को सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर दान करें।
2. शनि के 12 नाम के मंत्रों का जाप करें। काली चीजों जैसे जूते-चप्पल, कंबल आदि का दान करें।
3. शनिवार को मांस-मदिरा का त्याग करें और किसी गरीब व्यक्ति को परेशान न करें।
4. प्रत्येक शनिवार को उपवास रखें और शाम को शनिदेव की पूजा करने के बाद उड़द की खिचड़ी खाएं।
 

अन्य राशियों का शनि राशिफल भी पढ़िए...

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा
 

Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं

Share this article
click me!