Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

मान्यता है कि शनि देव को काली वस्तुएं ही पसंद हैं ,इसलिए उनकी पूजा में विशेषतौर पर काली वस्तुओं का ही प्रयोग होता है या काली वस्तुओं का ही दान किया जाता है, जबकि शनि देव भगवान सूर्य के पुत्र हैं, जो स्वयं श्वेत रूप हैं और सारे संसार को प्रकाशित करते हैं परन्तु उनके पुत्र शनि देव को काली वस्तुएं ही प्रिय हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 5:04 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:52 AM IST

उज्जैन. काले रंग की वस्तुयें, लोहा, ऊन, तेल, गैस, कोयला, कार्बन से बनी वस्तुयें, चमडा, मशीनों के पार्ट्स, पेट्रोल, पत्थर, तिल और रंग का व्यापार शनि से जुडे लोगों को फ़ायदा देने वाला होता है। चपरासी की नौकरी, ड्राइवर, समाज कल्याण की नौकरी नगर पालिका वाले काम, जज, वकील, राजदूत आदि वाले पद शनि की नौकरी में आते हैं। आगे जानिए साल 2022 में शनि ग्रह कन्या राशि पर कैसा असर डालेगा…

कन्या राशि
साल 2022 में शनि आपकी राशि से पांचवें स्थान पर गतिशाली रहेगा। वहीं 29 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच शनि के वक्र काल में छठे स्थान पर रहेगा। इस साल कन्या राशि के विद्यार्थियों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। इस राशि के विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और सफलता भी अर्जित करेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी आपको इस साल सुनने को मिलेगी। इस साल आपको काम में गंभीरता लानी होगी, छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। बिजनेस में किए गए नए-नए प्रयोग सफलता दिलाएंगे लेकिन आशानुरूप परिणाम फिर भी नहीं मिल पाएंगे। नौकरी में बॉस आप पर मेहरबान रहेंगे। सभी लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं तो बेहतर रहेगा। रूपए-पैसों से जुड़े मामलों में आंखें मूंदकर किसी पर भी विश्वास न करें। इस साल आप भूमि, मकान और वाहन आदि पर खर्च करेंगे, ये भविष्य में आपको फायदा पहुंचाएगा।

उपाय
शनिदेव की पूजा में हमेशा लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए। शनिवार को भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए प्रसाद में इन चीजों का भोग लगाया जाता हैं। इन सभी चीजों में शनिदेव को मीठी पूड़ी और काले उदड़ दाल की खिचड़ी का भोग सबसे ज्यादा पसंद है। ध्यान रहे कि उसमें चावल नहीं बल्कि दलिया मिलाकर ही खिचड़ी बनाएं। इसके अलावा हर शनिवार को शनि के 12 नामों का जाप करना चाहिए। इससे भी शनिदेव की कृपा भक्तों पर बनी रहती है।

 

अन्य राशियों का शनि राशिफल भी पढ़िए...

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा

Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं

Share this article
click me!