Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

मत्स्य पुराण में महात्मा शनिदेव का शरीर इन्द्र कांति की नीलमणि जैसी है, वे गिद्ध पर सवार हैं। हाथ में धनुष बाण है। एक हाथ से वर मुद्रा भी है। शनि देव का विकराल रूप भयावह भी है। शनि पापियों के लिये हमेशा ही संहारक हैं। पश्चिम के साहित्य में भी अनेक आख्यान मिलते हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 4:52 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:52 AM IST

उज्जैन. शिंगणापुर गांव में शनिदेव का अद्भुत चमत्कार है। इस गांव में आज तक किसी ने अपने घर में ताला नही लगाया, इसी बात से अन्दाज लगाया जा सकता है कि कितनी महानता इस सिद्ध पीठ में है। आज तक के इतिहास में किसी चोर ने आकर इस गांव में चोरी नही की, अगर किसी ने प्रयास भी किया है तो वह फ़ौरन ही पीडित हो गया। दर्शन, पूजा, तेल स्नान, शनिदेव को करवाने से तुरन्त शनि पीड़ाओं में कमी आ जाती है, लेकिन वह ही यहां पहुंचता है, जिसके ऊपर शनिदेव की कृपा हो गयी होती है। आगे जानिए साल 2022 में शनि ग्रह कर्क राशि पर कैसा असर डालेगा…

कर्क राशि
इस साल सातवां शनि शुभ फल देने वाला रहेगा। नौकरी और रोजगार के लिए लोगों की परेशानी दूर होगी। आपकी योग्यता लोगों के सामने आएगी और उसी के अनुसार आपको रोजगार भी प्राप्त होगा। जीवन साथी की हेल्थ को लेकर परेशानी बनी रहेगी, इसमें पैसा भी खर्च होगा। अपनी जीवनशैली को मेंटेन करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और आप इसमें सफल भी रहेंगे। 29 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच शनि आठवें स्थान पर चलायमान रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग सदस्य की तबीयत को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। भागीदारी के बिजनेस में सोच-समझकर फैसला लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। 
ऑफिस या दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों पर निगाह बनाए रखें, कोई अपना व्यक्ति ही आपको नुकसान पहुंचा सकता है। 

शनि के उपाय
- घर में शनि यंत्र की स्थापना करें और रोज इसकी पूजा करें।
- हर शनिवार शनि प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं।
- हर शनिवार को कुष्ठ रोगियों को तेल से पका भोजन जैसे भजिए-पुरी खिलाएं।
- गरीब लोगों को जूते-चप्पल का दान करें।
- उड़द की खिचड़ी का भोग शनिदेव को लगाएं।

 

अन्य राशियों का शनि राशिफल भी पढ़िए...
 

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा

Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं

Share this article
click me!