Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

फ़लित ज्योतिष के शास्त्रो में शनि को अनेक नामों से सम्बोधित किया गया है, जैसे मन्दगामी, सूर्य-पुत्र, शनिश्चर और छायापुत्र आदि। शनि के नक्षत्र हैं पुष्य, अनुराधा और उत्तराभाद्रपद। यह दो राशियों मकर और कुम्भ का स्वामी है।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 4:46 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:52 AM IST

उज्जैन. तुला राशि में 20 अंश पर शनि परमोच्च है और मेष राशि के 20 अंश प परमनीच है। नीलम शनि का रत्न है। शनि की तीसरी, सातवीं, और दसवीं दृष्टि मानी जाती है। शनि सूर्य, चन्द्र, मंगल का शत्रु एवं बुध, शुक्र को मित्र तथा गुरु को सम मानता है। शारीरिक रोगों में शनि को वायु विकार, हड्डियों और दंत रोगों का कारक माना जाता है। आगे जानिए साल 2022 में शनि ग्रह मिथुन राशि पर कैसा असर डालेगा…

मिथुन राशि
इस साल शनि आपकी राशि से आठवें और नौवें स्थान पर चलायमान रहेगा। जहां आठवें भाव में शनि ढय्या का परिभ्रमण भी 29 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान आपको हर काम सोच-समझकर करना होगा। कई परेशानियों का सामना भी इस दौरान करना पड़ सकता है। आमदनी सीमित रहेगा जबकि खर्च की स्थिति बढ़ सकती है। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। 29 अप्रैल के बाद संपत्ति से जुड़े विवाद इस दौरान सुलझ सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आएंगे। बिजनेस में नए प्रयोग आपको फायदा पहुंचाएगा। नौकरी में लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है, लेकिन अपने अधिकारियों की बात को हल्के में न लें और मन लगाकर काम करें। काम का दबाव और टारगेट पूरा करने का प्रेशर भी आप पर लगातार बना रहेगा। स साल आपको किसी न किसी मामले में बैंक से ऋण लेना पड़ सकता है। इस
साल आपको मेहनत अधिक करनी होगी तभी आप मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

उपाय- किसी योग्य विद्वान से सलाह लेकर नीलम रत्न की अंगूठी धारण करें।

शनि का श्लोक
वैदूर्य कांति रमल:, प्रजानां वाणातसी कुसुम वर्ण विभश्च शरत:।
अन्यापि वर्ण भुव गच्छति तत्सवर्णाभि सूर्यात्मज: अव्यतीति मुनि प्रवाद:॥
अर्थ- शनि ग्रह वैदूर्य रत्न अथवा बाणफ़ूल या अलसी के फ़ूल जैसे निर्मल रंग से जब प्रकाशित होता है, तो उस समय प्रजा के लिये शुभ फ़ल देता है यह अन्य वर्णों को प्रकाश देता है, तो उच्च वर्णों को समाप्त करता है, ऐसा ऋषि, महात्मा कहते हैं।

 

अन्य राशियों का शनि राशिफल भी पढ़िए...

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा

Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं

Share this article
click me!