Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

धर्मग्रंथों के अनुसार, सूर्य की पत्नी संध्या की छाया के गर्भ से शनिदेव का जन्म हुआ। शनिदेव ने अपनी साधना तपस्या द्वारा शिवजी को प्रसन्न कर अपने पिता सूर्य की भाँति शक्ति प्राप्त की और शिवजी ने शनिदेव को वरदान मांगने को कहा।

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 4:38 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:52 AM IST

उज्जैन. शनिदेव ने शिवजी से प्रार्थना की कि युगों- युगों में मेरी माता छाया की पराजय होती रही हैं, मेरे पिता सूर्य द्वारा अनेक बार अपमानित किया गया हैं। अतः माता की इच्छा हैं कि मेरा पुत्र अपने पिता से मेरे अपमान का बदला ले और उनसे भी ज्यादा शक्तिशाली बने। तब भगवान शंकर ने वरदान देते हुए कहा कि नवग्रहों में तुम्हारा सर्वश्रेष्ठ स्थान होगा। मानव तो क्या देवता भी तुम्हरे नाम से भयभीत रहेंगे। आगे जानिए साल 2022 में शनि ग्रह वृषभ राशि पर कैसा असर डालेगा…

वृषभ राशि
इस साल शनि आपकी राशि से नौवें स्थान पर गतिशील रहेंगे। शनि की गति आपके भाग्योदय की ओर संकेत कर रहा है, लेकिन पैसों से जुड़े मामलों में आपको सचेत रहना होगा। अपरिचित या अजनबी व्यक्ति पर भरोसा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। बिजनेस में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। 29 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच शनि दसवें स्थान पर होने से काम-काज का बोझ बढ़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। हेल्थ को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले सार्वजनिक हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन होने के योग भी इस साल बन रहे हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। नई चीजों पर पैसा ज्यादा खर्च होगा, लेकिन साथ ही साथ आपको आमदनी पर भी ध्यान देने की जरूरत है। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी।

उपाय- ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: श्नैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।

जुलाई 2022 में होंगे वक्री
ग्रह अक्सर मार्गी से वक्री और वक्री से मार्गी भी होते रहते हैं। जिस कारण से शनि 12 जुलाई 2022 को एक बार फिर से वक्री चाल से चलने लगेंगे। जिस कारण से दोबारा से मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती आ जाएगी। ऐसी स्थिति 17 जनवरी 2023 तक रहेगी फिर इसके बाद मार्गी होकर कुंभ राशि में गोचर करने लगेंगे। 
 

अन्य राशियों का शनि राशिफल भी पढ़िए...
 

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं

Share this article
click me!