Shani Kanya Rashifal 2023: राजनीति-बिजनेस और सेहत, 2023 में शनि कैसे करेगा कन्या राशि वालों को प्रभावित?

Published : Nov 21, 2022, 02:02 PM ISTUpdated : Nov 22, 2022, 04:03 PM IST
Shani Kanya Rashifal 2023: राजनीति-बिजनेस और सेहत, 2023 में शनि कैसे करेगा कन्या राशि वालों को प्रभावित?

सार

Shani Rashifal 2023:धर्म ग्रंथों में शनिदेव को कर्म फल दाता कहा गया है यानी हर व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार, शनिदेव ही फल प्रदान करते हैं। जब किसी व्यक्ति पर शनि की ढय्या और साढ़ेसाती का प्रभाव होता है, उसे अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।    

उज्जैन. स्कंद पुराण के काशी खण्ड के अनुसार, शनि अपने पिता सूर्य से भी अधिक शक्तिशाली पद चाहते थे। इसके लिए उन्होंने काशी में जाकर शिवलिंग की स्थापना की और शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया। शनिदेव ने जो शिवलिंग स्थापित किया उसे काशी-विश्वनाथ के नाम से जाना जाता है। कर्म के कारक शनि ने अपने मनोवांछित फ़लों की प्राप्ति भगवान शंकर से की और ग्रहों में सर्वोपरि पद प्राप्त किया। आगे जानिए साल 2023 में शनि ग्रह कन्या राशि पर कैसा असर डालेगा…

कन्या राशि (Shani Kanya Rashifal 2023)
साल 2023 में 17 जनवरी के बाद शनिदेव आपकी राशि से छठे स्थान पर भ्रमण करेंगे। इस दौरान धन लाभ के योग तो बनेंगे लेकिन सेहत से जुड़े उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। हालांकि कोई गंभीर बीमारी नहीं होगी, लेकिन आपका बजट जरूर बिगड़ सकता है। इस साल आपको बिजनेस और नौकरी में कोई बड़ी उपलब्धि तो नहीं मिलेगी, लेकिन कोई नुकसान भी नहीं होगा। कुल मिलाकर ये कह सकते हैं कि इस साल आपका शनिदेव मिले-जुले फल प्रदान करेंगे। इस साल आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपको बिजनेस में आगे बढ़ने में सहायता करेगा। राजनीति से जुडे़ लोगों को भी बड़ा पद इस साल मिल सकता है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

4 महीने पड़ सकते हैं भारी
शनि के वक्रत्व काल में यानी 17 जून से 4 नवंबर के बीच आपको एक के बाद एक कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी वजह से किसी बड़ा काम बिगड़ सकता है, जिसके कारण ऑफिस में सभी आपके विरुद्ध हो सकते हैं। नौकरी बदलने की नौबत भी इस समय आ सकती है। किसी मित्र या परिजन से जुड़ी बुरी खबर आपको परेशान कर सकती है। संतान की बुरी संगत के कारण पुलिस थाने के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इस दौरान आपको सावधान रहना होगा।

ये उपाय करें- (Shani Ke Upay)
1.
किसी शुभ योग में घर में शनि यंत्र की स्थापना करें और रोज इसकी पूजा करें।
2. हर शनिवार शनि प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं।
3. हर शनिवार को कुष्ठ रोगियों को तेल से पका भोजन जैसे भजिए-पुरी खिलाएं।
4. गरीब लोगों को जूते-चप्पल का दान करें।
5. उड़द की खिचड़ी का भोग शनिदेव को लगाएं।


ये भी पढ़ें-


Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती पूरे साल करेगी परेशान, जानें और क्या-क्या होगा?

Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?

Shani Makar Rashifal 2023: उतरती साढ़ेसाती से फायदा होगा-नुकसान भी, कैसा रहेगा ये साल आपके लिए?

Shani Dhanu Rashifal 2023: खत्म होगी धनु वालों की साढ़ेसाती, क्या साल 2023 में मिलेगा भाग्य का साथ?

Shani Vrishchik Rashifal 2023: शनि की ढय्या बिगाड़ेगी काम, 2023 में वृश्चिक वाले सावधानी से करें हर काम

Shani Tula Rashifal 2023: लापरवाही-विवाद और बंटवारा, शनि के कारण 2023 में क्या-क्या होगा तुला वालों के साथ?

Shani Sinh Rashifal 2023: पैसा-सेहत और फैमिली प्रॉब्लम, शनि के प्रभाव से साल 2023 में क्या मिलेगा-क्या नहीं?


Shani Mithun Rashifal 2023: खत्म होगी शनि की ढय्या, क्या साल 2023 में चमकेगी इस राशि वालों की किस्मत?

Shani Vrishabh Rashifal 2023: प्रमोशन-इंक्रीमेंट और दुर्घटना, जानें साल 2023 में कैसा होगा शनि का प्रभाव?

Shani Mesh Rashifal 2023: धन लाभ-नौकरी और षड़यंत्र, साल 2023 में शनि का कैसा होगा आप पर असर?

Shani Kark Rashifal 2023: शनि की ढय्या से बढ़ेंगी परेशानियां, अपमान-धोखा और साल 2023 में क्या-क्या मिलेगा?

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: कौन रिस्क वाले काम न करे-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: किसे मिलेगी मनचाही जॉब-कौन शुरू करेगा नया बिजनेस?