Shani Sinh Rashifal 2023: पैसा-सेहत और फैमिली प्रॉब्लम, शनि के प्रभाव से 2023 में सिंह वालों को क्या मिलेगा?

Shani Rashifal 2023:शनिदेव की पूजा से हर तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए प्रत्येक शनिवार को शनिदेव की पूजा और मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। शनिदेव की कृपा पाने के लिए नीलम रत्न धारण करना चाहिए।
 

Manish Meharele | Published : Nov 21, 2022 7:15 AM IST / Updated: Nov 22 2022, 04:01 PM IST

उज्जैन. अनेक धर्म ग्रंथों में शनिदेव की महिमा के बारे में बताया गया है। मत्स्य पुराण भी इनमें से एक है। इसके अनुसार, शनिदेव के शरीर का रंग नीलमणि जैसा नीला है, उनका वाहन गिद्ध है। उनके एक हाथ सदैव धनुष बाण रहते हैं। दूसरा हाथ वर मुद्रा में है। शनि देव का विकराल रूप भयावह भी है। शनिदेव का ये रूप पापियों का संहारक भी है। आगे जानिए साल 2023 में शनि ग्रह कर्क राशि पर कैसा असर डालेगा… 

सिंह राशि (Shani Sinh Rashifal 2023)
साल 2023 में शनिदेव आपकी राशि से छठे भाव में रहेंगे। शनिदेव की ये स्थिति आपके लिए शुभ रहेगी। इस साल आपकी सेहत से जुड़ी परेशानियां खत्म होने के योग बन रहे हैं। सेहत के दृष्टिकोण से आपके लिए ये साल फायदेमंद रहने वाला है। इस साल आप बिजनेस का विस्तार करने में सफल रहेंगे, जिससे आपको आर्थिक फायदा भी होगा। रोजगार के मनचाहे अवसर आपको प्राप्त होंगे। नौकरी में भी अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। प्रमोशन के योग भी इस साल बन रहे हैं। घर-परिवार में कोई शुभ प्रसंग इस साल हो सकता है। खर्च पर काफी हद तक नियंत्रण पाने में सफल रहेंगे, जिसके चलते बजट आपके पक्ष में बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। ये साल आपके लिए अपेक्षाकृत ठीक रहेगा।

ऐसा रहेगा शनि का वक्री काल
17 जून से 4 नवंबर के बीच कुंभ राशि में शनि वक्री रहेंगे यान टेढ़ी चाल चलेंगे। शनि की ये स्थिति आपके लिए ठीक नहीं रहेगी। इस दौरान आप किसी अनैतिक गतिविधियों में उलझ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी आपको लगाने पड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और लेन-देन करते समय भी। इस दौरान किसी को भी पैसा उधार न दें नहीं तो लंबे समय तक वापस नहीं आएगा। इनकम टैक्स से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। बच्चों पर इस समय आपको निगरानी रखनी होगी।

ये उपाय करें- (Shani Ke Upay)
1.
नाव की कील से अंगूठी बनवाकर सीधे हाथ की मध्यमा अंगुली में धारण करें।
2. किसी योग्य ब्राह्मण से शनि के मंत्रों का जाप अपने निमित्त करवाएं।
3. काली गाय की सेवा करें। अपनी इच्छा अनुसार, गाय को चारा खिलाएं।
4. कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल और काले कंबल का दान करें। इससे भी शुभ फल प्राप्त होंगे।
5. शनिवार को शनिदेव की पूजा करें और सिर्फ एक समय भोजन करें।


ये भी पढ़ें-

Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती पूरे साल करेगी परेशान, जानें और क्या-क्या होगा?

Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?

Shani Makar Rashifal 2023: उतरती साढ़ेसाती से फायदा होगा-नुकसान भी, कैसा रहेगा ये साल आपके लिए?

Shani Dhanu Rashifal 2023: खत्म होगी धनु वालों की साढ़ेसाती, क्या साल 2023 में मिलेगा भाग्य का साथ?

Shani Vrishchik Rashifal 2023: शनि की ढय्या बिगाड़ेगी काम, 2023 में वृश्चिक वाले सावधानी से करें हर काम

Shani Tula Rashifal 2023: लापरवाही-विवाद और बंटवारा, शनि के कारण 2023 में क्या-क्या होगा तुला वालों के साथ?

Shani Kanya Rashifal 2023: राजनीति में बड़ा पद और सेहत में उतार-चढ़ाव, 2023 में शनि कैसे आपको प्रभावित करेगा?

Shani Mithun Rashifal 2023: खत्म होगी शनि की ढय्या, क्या साल 2023 में चमकेगी इस राशि वालों की किस्मत?


Shani Vrishabh Rashifal 2023: प्रमोशन-इंक्रीमेंट और दुर्घटना, जानें साल 2023 में कैसा होगा शनि का प्रभाव?

Shani Mesh Rashifal 2023: धन लाभ-नौकरी और षड़यंत्र, साल 2023 में शनि का कैसा होगा आप पर असर?

Shani Kark Rashifal 2023: शनि की ढय्या से बढ़ेंगी परेशानियां, अपमान-धोखा और साल 2023 में क्या-क्या मिलेगा?

Share this article
click me!