Shani Mithun Rashifal 2023: खत्म होगी शनि की ढय्या, क्या साल 2023 में चमकेगी मिथुन राशि वालों की किस्मत?

Shani Rashifal 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि के अनेक नाम बताए गए हैं जैसे मन्दगामी, सूर्य-पुत्र, शनिश्चर और छायापुत्र आदि। इन सभी नामों से शनिदेव की पूजा की जाती है। शनि के नक्षत्र हैं पुष्य, अनुराधा और उत्तराभाद्रपद। 
 

Manish Meharele | Published : Nov 21, 2022 5:12 AM IST / Updated: Nov 22 2022, 08:17 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, शनि को राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। ये दो राशियां हैं मकर और कुम्भ। इन इन 2 राशियों के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। शनि सूर्य, चन्द्र, मंगल का शत्रु एवं बुध, शुक्र को मित्र तथा गुरु को सम मानता है। तुला राशि में शनि परमोच्च है और मेष राशि में नीच स्थिति में रहता है। नीलम शनि का रत्न है। इसे पहनने से शनि के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। आगे जानिए साल 2023 में शनि ग्रह मिथुन राशि पर कैसा असर डालेगा…

मिथुन राशि (Shani Mithun Rashifal 2023)
साल 2023 की शुरूआत में मिथुन राशि पर शनि की ढय्या का प्रभाव रहेगा। हालांकि 17 जनवरी के सूर्य के कुंभ राशि में जाते ही ढय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा और पिछली परेशानियां एक के बाद खत्म होती चली जाएंगी। इस समय आप कुछ ऐसे काम करेंगे जिसका शुभ फल आपको निकट भविष्य में देखने को मिलेगा। नौकरी में बॉस आपके काम से काफी खुश होंगे। हालांकि इस वजह से कुछ लोग आपके विरुद्ध भी हो सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो उसमें भी आपको आराम मिलेगा। पैसों की तंगी दूर होगी और कर्ज चुकाने में भी सक्षम रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने से प्रसन्नता बनी रहेगी।    

इस दौरान रहें सावधान
शनि ग्रह 17 जून से 4 नवंबर तक कुंभ राशि में वक्री अवस्था में रहेगा। इस दौरान इस राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। इस समय किसी पर भी पैसों का विश्वास न करें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। अगर आप नौकरी में है तो अपने साथ करने वाले आपकी शिकायत कर सकते हैं। किसी प्रियजन की मृत्यु भी आपको कष्ट पहुंचा सकती है। परिवार में किसी की सेहत खराब होने से दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। 

ये उपाय करें- (Shani Ke Upay)
1.
बैंगनी रंग का सुगंधित रूमाल हमेशा अपने साथ रखें।
2. प्रत्येक शनिवार को शनिदेव की पूजा करें और व्रत भी रखें।
3. 7 तरह के अनाज मिलाकर चिड़िया व अन्य पक्षियों के लिए छत पर रखें।
4. शनिवार को शनिदेव के मंत्रों का विधि-विधान से जाप करें।
5. किसी बर्तन में तेल लेकर उसमें चेहरा देखें और बाद में इसे किसी को दान कर दें।


ये भी पढ़ें-


Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती पूरे साल करेगी परेशान, जानें और क्या-क्या होगा?

Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?

Shani Makar Rashifal 2023: उतरती साढ़ेसाती से फायदा होगा-नुकसान भी, कैसा रहेगा ये साल आपके लिए?

Shani Dhanu Rashifal 2023: खत्म होगी धनु वालों की साढ़ेसाती, क्या साल 2023 में मिलेगा भाग्य का साथ?

Shani Vrishchik Rashifal 2023: शनि की ढय्या बिगाड़ेगी काम, 2023 में वृश्चिक वाले सावधानी से करें हर काम

Shani Tula Rashifal 2023: लापरवाही-विवाद और बंटवारा, शनि के कारण 2023 में क्या-क्या होगा तुला वालों के साथ?

Shani Kanya Rashifal 2023: राजनीति में बड़ा पद और सेहत में उतार-चढ़ाव, 2023 में शनि कैसे आपको प्रभावित करेगा?

Shani Sinh Rashifal 2023: पैसा-सेहत और फैमिली प्रॉब्लम, शनि के प्रभाव से साल 2023 में क्या मिलेगा-क्या नहीं?

Shani Kark Rashifal 2023: शनि की ढय्या से बढ़ेंगी परेशानियां, अपमान-धोखा और साल 2023 में क्या-क्या मिलेगा?

Shani Vrishabh Rashifal 2023: प्रमोशन-इंक्रीमेंट और दुर्घटना, जानें साल 2023 में कैसा होगा शनि का प्रभाव?

Shani Mesh Rashifal 2023: धन लाभ-नौकरी और षड़यंत्र, साल 2023 में शनि का कैसा होगा आप पर असर?

Share this article
click me!