Shani Vrishabh Rashifal 2023: प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट, 2023 में शनि वृषभ राशि वालों को क्या-क्या सुख देंगे?

Published : Nov 21, 2022, 10:27 AM ISTUpdated : Nov 22, 2022, 08:16 AM IST
Shani Vrishabh Rashifal 2023: प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट, 2023 में शनि वृषभ राशि वालों को क्या-क्या सुख देंगे?

सार

Shani Rashifal 2023: शनिदेव का नाम सुनते ही लोगों के मन में भय उत्पन्न हो जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव हमेशा अशुभ फल ही प्रदान करते हैं। जो लोग अच्छे काम करते हैं और दूसरों की भलाई करते हैं। शनिदेव सदैव उन पर प्रसन्न रहते हैं।

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में शनिदेव को सूर्य पुत्र एवं कर्मफल दाता माना गया है। शनिदेव से जुड़ी कई भ्रांतियां हमारे समाज में व्याप्त हैं। शनिदेव उतने अशुभ और मारक नहीं है, जितना उन्हें माना जाता है। इसलिये वह शत्रु नहीं मित्र भी हैं। मोक्ष को देने वाला एक मात्र शनि ग्रह ही है। सत्य तो यह ही है कि शनि प्रकृति में संतुलन पैदा करता है। जो लोग गलत काम करते हैं, शनि उन्हें दण्ड देता है और अच्छे कर्म करने वालों की सहायता भी करता है। आगे जानिए साल 2023 में शनि ग्रह वृषभ राशि पर कैसा असर डालेगा…

वृषभ राशि (Shani Vrishabh Rashifal 2023)
साल 2023 में शनि आपके राशि से दसवें स्थान पर रहेंगे। ये आपका कर्म स्थान है। शनि के कर्म स्थान पर होने से आप कुछ बड़ी योजनाओं पर विचार करेंगे और उसे धरातल पर उतारने के लिए उचित मेहनत भी करेंगे। इस वर्ष बेरोजगारों को रोजगार मिलने की पूरी-पूरी संभावना बन रही है। नौकरी में भी प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने से आपकी खुशियां बढ़ जाएंगी। पुराने निवेश का फायदा इस समय आपको मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ के योग इस साल बन रहे हैं। पुश्तैनी संपत्ति का विवाद भी इस साल सुलझ जाएगी और उससे भी आपको धन लाभ होगा। कुल मिलाकर ये साल आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा।

4 महीने शनि रहेगा वक्री
ज्योतिषियों के अनुसार, 17 जून से 4 नवंबर तक शनि वक्री रहेगा। इस दौरान वृषभ राशि वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में कोई आपके विरुद्ध षड़यत्र रच सकता है। इस दौरान की गई लापरवाही निकट भविष्य में बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। वाहन भी सावधानी से चलाएं और जोखिम भरे कामों से बचें। स्टूडेंट्स के लिए ये भी ठीक नहीं रहेगा।

ये उपाय करें-
1.
शनि से शुभ फल पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को शनि मंत्रों का जाप करें।
2. काला कंबल, तिल, उड़द की दाल, तेर, जूते-चप्पल, काले कपड़े आदि का दान जरूरतमंदों को करें।
3. काले घोड़े की नाल से अंगूठी बनवाकर मध्यमा अंगूली में धारण करें।
4. पक्षियों के लिए छत पर दाना-पानी की व्यवस्था करें।
5. शनिदेव की प्रतिमा का अभिषेक सरसों के तेल से करें।


ये भी पढ़ें-

Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती पूरे साल करेगी परेशान, जानें और क्या-क्या होगा?

Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?

Shani Makar Rashifal 2023: उतरती साढ़ेसाती से फायदा होगा-नुकसान भी, कैसा रहेगा ये साल आपके लिए?

Shani Dhanu Rashifal 2023: खत्म होगी धनु वालों की साढ़ेसाती, क्या साल 2023 में मिलेगा भाग्य का साथ?

Shani Vrishchik Rashifal 2023: शनि की ढय्या बिगाड़ेगी काम, 2023 में वृश्चिक वाले सावधानी से करें हर काम

Shani Tula Rashifal 2023: लापरवाही-विवाद और बंटवारा, शनि के कारण 2023 में क्या-क्या होगा तुला वालों के साथ?

Shani Kanya Rashifal 2023: राजनीति में बड़ा पद और सेहत में उतार-चढ़ाव, 2023 में शनि कैसे आपको प्रभावित करेगा?

Shani Sinh Rashifal 2023: पैसा-सेहत और फैमिली प्रॉब्लम, शनि के प्रभाव से साल 2023 में क्या मिलेगा-क्या नहीं?

Shani Kark Rashifal 2023: शनि की ढय्या से बढ़ेंगी परेशानियां, अपमान-धोखा और साल 2023 में क्या-क्या मिलेगा?

Shani Mithun Rashifal 2023: खत्म होगी शनि की ढय्या, क्या साल 2023 में चमकेगी इस राशि वालों की किस्मत?

Shani Mesh Rashifal 2023: धन लाभ-नौकरी और षड़यंत्र, साल 2023 में शनि का कैसा होगा आप पर असर?
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल