Shani Kark Rashifal 2023: पूरे साल रहेगी ढय्या, 2023 में कर्क राशि वालों पर रहेगी शनि की नजर, कैसा होगा असर?

Shani Rashifal 2023: धर्म ग्रंथों में शनिदेव के परिवार के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया है। इसके अनुसार, सूर्य की पत्नी संध्या की छाया से शनिदेव का जन्म हुआ था। यमराज, यमुना, भद्रा और अश्विनी कुमार ये सभी शनिदेव के भाई-बहन हैं।
 

Manish Meharele | Published : Nov 21, 2022 5:47 AM IST / Updated: Nov 22 2022, 08:25 AM IST

उज्जैन. शनिदेव ने भगवान शिव को प्रसन्न कर कई तरह के वरदान प्राप्त किए। शिवजी ने ही उन्हें नवग्रहों में स्थान दिया और प्राणियों को शुभ-अशुभ फल देने के लिए नियुक्त किया। प्राणियों को दंड देने के लिए कारण ही शनिदेव को न्यायाधीश भी कहा जाता है। शनिदेव की पूजा से हर संकट दूर हो सकता है। आगे जानिए साल 2023 में शनि ग्रह कर्क राशि पर कैसा असर डालेगा…

कर्क राशि (Shani Kark Rashifal 2023)
साल 2023 में पूरे साल आपकी राशि पर शनि की ढय्या का असर रहेगा। आठवें स्थान पर शनि का होना आपकी सेहत की दृष्टि से ठीक नहीं है। इस साल आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अपने लोग ही किसी षड़यंत्र में फंसा सकते हैं या आपका धन हड़प सकते हैं। इस दौरान आपको दिल की बजाए दिमाग से काम लेना होगा। बिजनेस में भी किसी भी आंख मूंदकर विश्वास करना भारी पड़ सकता है। आपके द्वारा कोई ऐसा काम हो सकता है, जिसकी वजह से समाज में आपको अपमान का सामना करना पड़ेगा। पत्नी और संतान की ओर से भी आपको परेशानी हो सकती है। कुल मिलाकर इस साल आपको एक के बाद एक कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

बहुत अशुभ रहेगा शनि का वक्रत्व काल
ज्योतिषियों के अनुसार शनि ग्रह 17 जून से 4 नवंबर तक वक्री अवस्था में रहेगा यानी टेढ़ी चाल चलेगा। इस दौरान और भी बुरा समय आपके ऊपर आ सकता है। सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर आपके हाथ से निकल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। हाथ आता पैसा निकल सकता है। आपको किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। अगर कोई आपका दुश्मन है तो वह इस समय आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। वाहन का उपयोग भी सावधानी पूर्वक करें।

ये उपाय करें- (Shani Ke Upay)
1.
शनि की ढय्या के अशुभ फल से बचने के लिए प्रत्येक शनिवार को शनिदेव की पूजा करें।
2. शनिदेव को नीले फूल, काले तिल, काली उड़द आदि चीजें चढ़ाएं। संभव हो तो शनि चालीसा का पाठ भी करें।
3. 11 दीपकों में सरसों का तेल लेकर उससे शनिदेव की आरती करें। शनिदेव को उड़द दाल की खिचड़ी का भोग लगाएं।
4. जरूरतमंदों को काले कंबलों का दान करें। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
5. कुष्ठ रोगियों को तेल से पका भोजन खिलाएं जैसे भजिए-पूरी आदि।


ये भी पढ़ें-

Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती पूरे साल करेगी परेशान, जानें और क्या-क्या होगा?

Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?

Shani Makar Rashifal 2023: उतरती साढ़ेसाती से फायदा होगा-नुकसान भी, कैसा रहेगा ये साल आपके लिए?

Shani Dhanu Rashifal 2023: खत्म होगी धनु वालों की साढ़ेसाती, क्या साल 2023 में मिलेगा भाग्य का साथ?

Shani Vrishchik Rashifal 2023: शनि की ढय्या बिगाड़ेगी काम, 2023 में वृश्चिक वाले सावधानी से करें हर काम

Shani Tula Rashifal 2023: लापरवाही-विवाद और बंटवारा, शनि के कारण 2023 में क्या-क्या होगा तुला वालों के साथ?

Shani Kanya Rashifal 2023: राजनीति में बड़ा पद और सेहत में उतार-चढ़ाव, 2023 में शनि कैसे आपको प्रभावित करेगा?

Shani Sinh Rashifal 2023: पैसा-सेहत और फैमिली प्रॉब्लम, शनि के प्रभाव से साल 2023 में क्या मिलेगा-क्या नहीं?

Shani Mesh Rashifal 2023: धन लाभ-नौकरी और षड़यंत्र, साल 2023 में शनि का कैसा होगा आप पर असर?

Shani Vrishabh Rashifal 2023: प्रमोशन-इंक्रीमेंट और दुर्घटना, जानें साल 2023 में कैसा होगा शनि का प्रभाव?

Shani Mithun Rashifal 2023: खत्म होगी शनि की ढय्या, क्या साल 2023 में चमकेगी इस राशि वालों की किस्मत?
 

Share this article
click me!