Shani Tula Rashifal 2023: लापरवाही-विवाद और बंटवारा, शनि के कारण 2023 में क्या-क्या होगा तुला वालों के साथ?

Shani Rashifal 2023: शनिदेव की पूजा में अक्सर काली और नीली चीजों का ही उपयोग किया जाता है जैसे काले तिल, काली उड़द, नीले फूल आदि। धर्म ग्रंथों में शनिदेव का रंग भी नीला बताया गया है। इसलिए उन्हें इस तरह की चीजें चढ़ाने की परंपरा है।
 

Manish Meharele | Published : Nov 21, 2022 8:48 AM IST / Updated: Nov 21 2022, 03:57 PM IST

उज्जैन. शनि ग्रह हमारे जीवन के अनेक हिस्सों को प्रभावित करता है। यहां तक की हमारे दैनिक उपयोग में आने वाली कई चीजों पर भी शनि का प्रभाव माना गया है जैसे काले रंग की वस्तुयें, लोहा, ऊन, तेल, गैस, कोयला, मशीनों के पार्ट्स, पेट्रोल, पत्थर, तिल और रंग का व्यापार शनि से जुडे़ लोगों को फ़ायदा देने वाला होता है। आगे जानिए साल 2023 में शनि ग्रह तुला राशि पर कैसा असर डालेगा…

तुला राशि (Shani Tula Rashifal 2023)
साल 2023 में शनि तुला राशि में 17 जनवरी तक चौथे स्थान पर और इसके बाद पांचवें स्थान पर रहेंगे। शनि की ये स्थिति संतान के लिए कष्टदाई साबित हो सकती है। इस साल आपको मनोवांछित फलों की प्राप्ति नहीं हो सकेगी। लेकिन फिर भी आप अपनी बुद्धि और मेहनत से किसी न किसी तरह अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाब हो सकेंगे। नौकरी में भी अधिकारी आपके काबिलियत पहचानकर आपका सहयोग करेंगे। मित्र और रिश्तेदार आपकी हर संभव मदद इस समय करेंगे। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। मेहनत के अनुरूप सफलता न मिलने से मन उदास हो सकता है। सेहत में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

इस समय रहना होगा अधिक सावधान
17 जून से 4 नवंबर के बीच शनि ग्रह वक्री रहेगा। ये समय सेहत के लिहाज से बहुत कमजोर रहेगा। बिजनेस और कारोबार में किसी भी तरह की लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। इस दौरान किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। लव लाइफ से जुड़े मामले आपके परिवार में दरार डाल सकते हैं। संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाई-बहनों के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्करों से आप परेशान हो सकते हैं। 

ये उपाय करें- (Shani Ke Upay)
1.
शनिदेव की प्रतिमा का सरसों के तेल के अभिषेक करें।
2. राजा दशरथ द्वारा चरित शनि स्त्रोत का पाठ करें। इससे भी आपकी परेशानी दूर हो सकती है।
3. नीचे लिखे मंत्र का जाप करें-
ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। 
छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।
4. शनि यंत्र को सिद्ध कर इसे अपने पूजा स्थान पर रखें रोज इसकी पूजा करें।
5. चींटियों के लिए शक्कर मिश्रित आटा डालें।


ये भी पढ़ें-


Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती पूरे साल करेगी परेशान, जानें और क्या-क्या होगा?

Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?

Shani Makar Rashifal 2023: उतरती साढ़ेसाती से फायदा होगा-नुकसान भी, कैसा रहेगा ये साल आपके लिए?

Shani Dhanu Rashifal 2023: खत्म होगी धनु वालों की साढ़ेसाती, क्या साल 2023 में मिलेगा भाग्य का साथ?

Shani Vrishchik Rashifal 2023: शनि की ढय्या बिगाड़ेगी काम, 2023 में वृश्चिक वाले सावधानी से करें हर काम

Shani Kanya Rashifal 2023: राजनीति में बड़ा पद और सेहत में उतार-चढ़ाव, 2023 में शनि कैसे आपको प्रभावित करेगा?


Shani Sinh Rashifal 2023: पैसा-सेहत और फैमिली प्रॉब्लम, शनि के प्रभाव से साल 2023 में क्या मिलेगा-क्या नहीं?

Shani Mithun Rashifal 2023: खत्म होगी शनि की ढय्या, क्या साल 2023 में चमकेगी इस राशि वालों की किस्मत?

Shani Vrishabh Rashifal 2023: प्रमोशन-इंक्रीमेंट और दुर्घटना, जानें साल 2023 में कैसा होगा शनि का प्रभाव?

Shani Mesh Rashifal 2023: धन लाभ-नौकरी और षड़यंत्र, साल 2023 में शनि का कैसा होगा आप पर असर?

Shani Kark Rashifal 2023: शनि की ढय्या से बढ़ेंगी परेशानियां, अपमान-धोखा और साल 2023 में क्या-क्या मिलेगा?

Share this article
click me!