Bhadrapada 2022 Festival Calendar: भादौ महीने में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? जानिए पूरी डिटेल

Bhadrapada 2022 Festival Calendar:हिंदू पंचांग के अनुसार, एक साल में 12 चंद्र मास होते हैं। इन सभी के अलग-अलग नाम और महत्व है। साल के छठे महीना को भाद्रपद कहा जाता है। ये महीना चातुर्मास के अंतर्गत आता है। 
 

Manish Meharele | Published : Aug 12, 2022 9:39 AM IST

उज्जैन. इस बार भाद्रपद मास  (Bhadrapada 2022) 12 अगस्त, शुक्रवार से शुरू हो चुका है, जो 10 सितंबर, शनिवार तक रहेगा। इस महीने का विशेष महत्व हिंदू धर्म में बताया गया है। इस महीने में बारिश का मौसम रहता है, जिसके चलते इस समय खान-पान का विशेष तौर पर ध्यान रखने की बात आयुर्वेद में कही गई है। इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं, जैसे- बहुला चतुर्थी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरितालिका तीज, डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी आदि। 10 दिनों तक चलने वाला गणेशोत्सव भी इसी महीने में मनाया जाता है। आगे जानिए भादौ मास में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा… 
 
भाद्रपद मास 2022 के व्रत-त्योहार (Bhadrapada 2022 Festival Calendar)
14 अगस्त 2022, रविवार: कजरी तीज
16 अगस्त 2022, मंगलवार: गोगा पंचमी
17 अगस्त 2022, बुधवार: हलषष्ठी व्रत/हरछठ 
19 अगस्त 2022, शुक्रवार: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 
23 अगस्त 2022, मंगलवार: अजा एकादशी/ गोवत्स द्वादशी 
24 अगस्त 2022, बुधवार: प्रदोष व्रत 
25 अगस्त 2022, गुरुवार: शिव चतुर्दशी व्रत
27 अगस्त 2022, शनिवार: कुशग्रहणी अमावस्या 
30 अगस्त 2022, मंगलवार: हरितालिका तीज
31 अगस्त 2022, बुधवार: गणेश चतुर्थी 
1 सितंबर 2022, गुरुवार: ऋषि पंचमी
2 सितंबर 2022, शुक्रवार: संतान साते, मोरयाई छठ
3 सितंबर 2022, शनिवार: राधाष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ
5 सितंबर 2022, सोमवार: तेजा दशमी
6 सितंबर 2022, मंगलवार: जलझूलनी एकादशी
8 सितंबर 2022, गुरुवार: प्रदोष व्रत, ओणम
9 सितंबर 2022, शुक्रवार: अनंत चतुर्दशी
10 सितंबर 2022, शनिवार: स्नानदान पूर्णिमा, श्राद्ध पक्ष आरंभ

इन बातों का रखें ध्यान…
- भाद्रपद मास में बारिश का मौसम रहता है, इस स्थिति में सूर्य का प्रकाश हम तक पहुंच नहीं पाता है। जिससे पाचन शक्ति भी कमजोर हो जाती है। इसलिए इस महीने में ऐसी चीजें खानी चाहिए, जो आसानी से पच जाएं। 
- इन दिनों में ऐसी चीजें खाने से बचें, जिन्हें पचने में अधिक समय लगता है, जैसे मेदे वाली चीजें, अधिक तेल वाली चीजें आदि। साथ ही इस समय मसालेदार भोजन से भी परहेज करना चाहिए।
- इस महीने में नियमित रूप में योगा करना चाहिए। पूजा-पाठ करें और भगवान के मंत्रों का जाप करें। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ऐसा करने से मानसिक रूप से हम शक्तिशाली बनते हैं।

ये भी पढ़ें-

Bahula Chaturthi 2022: बहुला चतुर्थी पर बनेगा ‘राजयोग‘, नोट कर लें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


Kajari Teej 2022: 4 शुभ योगों में मनाया जाएगा कजरी तीज पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Janmashtami 2022: कब मनाएं जन्माष्टमी पर्व? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और आरती
 

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts