दादा साहब फाल्के अवार्ड मिलने पर रजनीकांत को PM मोदी ने दी बधाई तो एक्टर ने भी जताया आभार

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्म दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 3 मई को दिया जाएगा। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 1, 2021 4:52 AM IST / Updated: Apr 01 2021, 02:28 PM IST

मुंबई. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्म दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 3 मई को दिया जाएगा। बता दें कि रजनीकांत को 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। उन्हें इससे पहले पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में अभिनेता, निर्माता और पटकथा लेखक के रूप में उनका योगदान अद्भुत रहा है।

1969 में शुरू हुआ था दादा साहेब फाल्के अवार्ड

दादा साहेब फाल्के अवार्ड भारत में सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जिसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाता है। इस समारोह का आयोजन सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से किया जाता है। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की शुरुआत 1969 में हुई थी।

रजनीकांत ने पीएम मोदी का जताया आभार

पीएम मोदी के ट्वीट के बाद रजनीकांत ने उन्हें ट्वीट करके आभार जताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'सम्मानित और सबसे प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने पर काफी आनंद की अनुभूति हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी जी, आपको और भारत सरकार को मेरा हार्दिक धन्यवाद।'

 

कौन थे दादा साहेब फाल्के?

30 अप्रैल, 1870 को त्रयंबकेश्वर में जन्मे दादा साहेब फाल्के को भारतीय फिल्म उद्योग का पितामह माना जाता है। दादा साहेब फाल्के ने ही देश की पहली फुल लेंथ फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण किया था। इस फिल्म निर्माण के लिए उनकी पत्नी को अपने गहने तक बेचने पड़ थे। शुरुआत में इस फिल्म को समीक्षकों ने नकार दिया, लेकिन बाद में आम दर्शकों के बीच यह फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद से ही देश में फीचर फिल्मों का चलन लगातार बढ़ने लगा। सिनेमा में उनके पैशन को देखते हुए दादा साहेब फाल्के को इंग्लैंड से भी कई ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने भारत में रहकर फिल्मों का निर्माण करना चुना।

आप 100 प्रतिशत इस सम्मान के हकदार हैं- कमल हासन

रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने की घोषणा के बाद कमल हासन ने ट्वीट किया और कहा, 'सुपरस्टार और मेरे प्रिय दोस्त, जिन्होंने ये साबित किया कि स्क्रीन से फैंस जीते जा सकते हैं। आप इस सम्मान के हकदार 100 प्रतिशत हैं।'

 

किसे मिलता है दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा पुरस्कार है। हर साल किसी एक एक्टर या एक्ट्रेस को इस पुरस्कार के लिए चुना जाता है। डायरेक्टरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल्स द्वारा नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह (National Film Awards) में विजेता को इस पुरस्कार से नवाजा जाता है। यह पूरी प्रक्रिया केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB - Ministry of Information and Broadcasting) के अधीन आती है।

इन्हें मिल चुका है अवॉर्ड

सबसे पहला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड एक्ट्रेस देविका रानी को दिया गया था। उन्हें 17वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में इस पुरस्कार से नवाजा गया था। देविका रानी को भारतीय सिनेमा की फर्स्ट लेडी भी कहा जाता है। अमिताभ बच्चन को मिलाकर अब तक कुल 50 लोगों को यह सम्मान दिया जा चुका है। 

विजेता के नामसाल
देविका रानी1969
बिरेंद्रनाथ सरकार1970
पृथ्वीराज कपूर1971
पंकज मल्लिक1972
रूपी मियर्स (सुलोचना)1973
बीएन रेड्डी1974
धीरेंद्रनाथ गांगुली1975
कानन देवी1976
नितिन बोस1977
रायचंद बोरल1978
सोहराब मोदी1979
पैदी जयराज1980
नौशाद1981
एलवी प्रसाद1982
दुर्गा खोटे1983
सत्यजीत रे1984
वी. शांताराम1985
बी नागी रेड्डी1986
राज कपूर1987
अशोक कुमार1988
लता मंगेशकर1989
अक्कीनेनी नागेश्वर राव1990
भालजी पेंधरकर1991
भूपेन हजारिका1992
मजरूह सुल्तानपुरी1993
दिलीप कुमार1994
राजकुमार1995
शिवाजी गणेसन1996
कवि प्रदीप1997
बीआर चोपड़ा1998
ऋषिकेश मुखर्जी1999
आशा भोसले2000
यश चोपड़ा2001
देवानंद2002
मृणाल सेन2003
अदूर गोपालकृष्णन2004
श्याम बेनेगल2005
तपन सिन्हा2006
मन्ना डे2007
वीके मूर्ति2008
डी. रामनायडू2009
के. बालचंद्र2010
सौमित्र चटर्जी2011
प्राण2012
गुलजार2013
शशि कपूर2014
मनोज कुमार2015
कासीनाथुनी विश्वनाथ2016
विनोद खन्ना2017
अमिताभ बच्चन2018

Share this article
click me!