AR Rahman के सपोर्ट में उतरा साउथ सुपरस्टार, Kangana Ranaut पर बरसा
कंगना रनौत द्वारा एआर रहमान पर लगाए गए आरोपों पर प्रकाश राज की प्रतिक्रिया, कहा लोग बेवजह बातें कर रहे हैं। प्रकाश राज ने एक कार्यक्रम में एआर रहमान से जुड़े विवाद पर बात की और कंगना रनौत द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों के बारे में अपनी बात रखी।

Prakash Raj reacts Kangana Ranaut slamming AR Rahman: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से प्रभावित कर चुके प्रकाश राज ने हाल ही में केरल साहित्य महोत्सव को संबोधित किया। 'विरोध का अपराधीकरण करना ! बोलने पर किसे जेल भेजा जाता है?' सब्जे्कट पर बात करते हुए प्रकाश राज ने म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान के हालिया विवाद का उदाहरण दिया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे कंगना रनौत ने रहमान की आलोचना करते हुए कहा था कि लोग 'बेवकूफी कर रहे हैं'।
कार्यक्रम में प्रकाश ने रहमान से जुड़े विवाद के बारे कहा, “एआर रहमान के साथ क्या हो रहा है? जनता में क्या चर्चा चल रही है? मां तुझे सलाम। जय हो। दो ऑस्कर। आप खुश हुए। उन्होंने बस इतना कहा... आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि वो काम के लिए भीख नहीं मांग रहे हैं, वो इससे कहीं ऊपर हैं, यही सच है।”
इसके बाद प्रकाश ने कंगना द्वारा रहमान की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर की गई आलोचना का जिक्र किया, जिसे उन्होंने 'प्रमोशन' करार दिया। उन्होंने कहा, "देखिए कैसा बातें होनी शुरू हो गई। देखिए कैसा हंगामा मच गया है। एक एक्ट्रेस जो डायरेक्टर भी हैं, वे सिर्फ इसलिए कि रहमान ने उनकी फिल्म में काम नहीं किया, उन्हें देशद्रोही कह रही हैं। कंगना रनौत अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को, जो एक प्रोपेगेंडा फिल्म है, क्लासिक बता रही हैं। इसलिए की रहमान ने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया। देखिए आपके आसपास क्या हो रहा है।"
कंगना रनौत ने एआर रहमान के बारे में क्या कहा?
जब रहमान को बीबीसी एशियन नेटवर्क के एक इंटरव्यू में 'छवा' को 'बांटने' फिल्म कहने के लिए क्रिटिसाइज किया गया। बॉलीवुड में उन्हें काम न मिलने के पीछे कम्युनल' वजह बताने के बाद कंगना ने रिएक्ट किया था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "डियर @arrahman जी, फिल्म इंडस्ट्री में मुझे भगवा पार्टी का सपोर्ट करने की वजह बहुत भेदभाव और पक्षपात का सामना करना पड़ता है, लेकिन मैं यह कहना चाहूंगी कि मैंने आपसे ज्यादा prejudiced और नफरत फैलान वाला शख्स नहीं देखा है।"
इंदिरा गांधी पर बेस्ड उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' के लिए म्यूजिक देने से इनकार करने का दावा करते हुए उन्होंने आगे कहा, “मैं आपको अपनी निर्देशित फिल्म 'इमरजेंसी' की कहानी सुनाना चाहती थी। लेकिन कहानी सुनाने की बात तो छोड़िए, आपने मुझसे मिलने से भी इनकार कर दिया। मुझे बताया गया कि आप किसी प्रोपेगेंडा फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते। विडंबना यह है कि 'इमरजेंसी' को सभी क्रिटिक्स ने एक बेहतरीन रचना बताया। यहां तक कि विपक्षी दलों के नेताओं ने भी फिल्म को किसी तरह से एकतरफा नहीं बताया है।किन आप अपनी नफरत से अंधे हो गए हैं। मुझे आप पर तरस आता है #इमरजेंसी।”
इस पूरे विवाद के बाद, रहमान ने एक वीडियो बयान में भारत और संगीत के प्रति अपने प्रेम को दोहराया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका इरादा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आस्कर विनर म्यूजिक डायरेक्टर ने अब इससे आगे बढ़ने की बात कही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

