
मुंबई. कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच इन दिनों मानो आम लोगों समेत स्टार्स तक के जीवन थम से गए हों। लोगों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। ऐसे में साउथ इंडस्ट्री में अल्लू अर्जुन ने अपने 17 साल पूरे कर लिए हैं। जिसका जश्न उन्होंने इसी बीच घर पर बच्चों के साथ मनाया, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है और ये वायरल हो रही है। इसमें उनके साथ दो बच्चे और छोटा सा केक दिखाई दे रहा है।
फोटो में ऐसा है एक्टर का लुक
सोशल मीडिया पर शेयर की गई अल्लू अर्जुन की फोटो में देखने के लिए मिल रहा है कि इसमें वो बढ़ी दाढ़ी और ब्लैक कैप लगाए हुए बैठे हैं और कैजुअल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनकी गोद में दो बच्चे भी बैठे हैं। फोटो में एक्टर के सामने जो केक रखा हुआ है वो घर पर बनाया गया है। इसमें एक मोमबत्ती भी जल रही है। घर पर हुए जश्न की फोटो उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जोकि सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस जश्न की वजह से लॉकडाउन के बीच बच्चों के चेहरे पर एक छोटी सी मुस्कान आ जाती है। बता दें, अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म 'गंगोत्री' थी, जो कि 17 साल पहले रिलीज की गई थी। इस फिल्म में वो बतौर लीड एक्टर नजर आए थे।
वर्कफ्रंट
अगर अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो मूवी 'AA 20' में नजर आने वाले हैं। इसका सुकुमार ने निर्देशन किया है। अल्लू अर्जुन के हिस्से की शूटिंग फरवरी के पहले हफ्ते में शुरू हुई थी, लेकिन वह COVID-19 के कारण रुक गई है। यह भी बताया जा रहा है कि यह कहानी शेषचलम के चंदन माफिया पर आधारित होगी और इसे मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित किया जा रहा है। रश्मिका मंदाना इसमें उनके साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।