Allu Arjun की Pushpa ने बॉक्सऑफिस पर बनाया धमाकेदार नया रिकॉर्ड, 300 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई

Published : Jan 02, 2022, 10:07 AM ISTUpdated : Jan 02, 2022, 10:12 AM IST
Allu Arjun की Pushpa ने बॉक्सऑफिस पर बनाया धमाकेदार नया रिकॉर्ड,  300 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई

सार

साउथ फिल्मों सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म बॉक्सऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ की कमाई कर ली है। 

मुंबई. साउथ फिल्मों सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा (Pushpa) एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म बॉक्सऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है और सिलसिला अभी भी जारी है। इस फिल्म ने साउथ में धमाकेदार शुरुआत की थी और एक हफ्ते में ही लगभग 165 करोड़ के आस-पास कमाई कर ली थी। इसने अब हिंदी भाषी दर्शकों को भी अट्रैक्ट करना शुरू कर दिया है। ये फिल्म हिंदी भाषी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म भारत में जबरदस्त कमाई के साथ अब ये वर्ल्डवाइड पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। पुष्पा के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से ये जानकारी दी गई है कि पुष्पा 2021 की भारत की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) लीड रोल में है। फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार (Sukumar) है।


इंडियन बॉक्सऑफिस पर 200 करोड़ कमाए
अल्लू अर्जुन की फिल्म ने पूरे इंडियन बॉक्सऑफिस पर करीब 200 करोड़ की कमाई की है। साउथ में इसके कमाई के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। बता दें कि पुष्पा ने हिंदी में जहां दो हफ्तों में करीब 47 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं इस फिल्म ने तीसरे वीकेंड के पहले दिन 3.50 रुपए बटोरे। ये फिल्म अब तक हिंदी भाषा में 50.59 करोड़ रुपए कमा चुकी है। ये कमाई इसलिए बड़ी है क्योंकि ये कम स्क्रीन पर रिलीज हुई थी और अभी कोरोना की पाबंदी भी चल रही है। 


हिंदी का डिलीट वर्जन फिर से जारी
पुष्पा को दर्शकों से प्यार मिल रहा है। फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। हालांकि, ये फिल्म कुछ विवादों में भी रही और मेकर्स को फिल्म की रिलीज के बाद इसके कुछ सीन्स हटाने पड़े थे। अब नए साल के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों को तोहफा दिया है। फिल्म निर्देशक ने इस फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसे फिल्म से डिलीट कर दिया गया था। खास बात ये है कि ये सीन हिंदी में है। बता दें कि फिल्म ने कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी बॉलीवुड फिल्मों जैसे सत्यमेव जयते, अंतिम तक को पछाड़ दिया है।

 

ये भी पढ़ें
नाक में स्प्रे करती दिखी Kareena Kapoor, नए साल की पजामा पार्टी में वाइन गिलास लिए नजर आए Saif Ali Khan

Nana Patekar Birthday: इतने अमीर हैं फिर भी जीते हैं साधारण जिंदगी, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

New Year 2022: Sonam Kapoor ने पति संग लिपलॉक तो Shilpa Shetty ने कूदते-फंदते किया नए साल स्वागत

नए साल में इन Web Series के दूसरे सीजन का रहेगा बोलबाला, Panchayat से Asur तक में देखने मिलेगा ट्विस्ट

Vidya Balan Birthday Special: विद्या बालन सिंगर एनरिक इग्लेसियस की हैं दीवानी, कंसर्ट में बदल गई थी किस्मत

New Year 2022: नए साल के जश्न में डूबी Ankita Lokhande, पति के साथ डांस करते हुए फैंस को दी धमाकेदार बधाई

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस