साउथ एक्टर ध्रुव सरजा और उनकी पत्नी मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टर बोला- जो भी करीब आए टेस्ट करवा लें

Published : Jul 15, 2020, 09:03 PM IST
साउथ एक्टर ध्रुव सरजा और उनकी पत्नी मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टर बोला- जो भी करीब आए टेस्ट करवा लें

सार

कन्नड़ फिल्मों के एक्टर ध्रुव सरजा और उनकी पत्नी प्रेरणा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद उन्हें फौरन बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

मुंबई/बेंगलुरू। कन्नड़ फिल्मों के एक्टर ध्रुव सरजा और उनकी पत्नी प्रेरणा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद उन्हें फौरन बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने बुधवार को ट्वीट के जरिए दी। ध्रुव ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को जल्द से जल्द कोराना टेस्ट कराने की बात कही है।

ध्रुव सरजा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं और मेरी पत्नी दोनों हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इसलिए हमने खुद को अस्पताल में भर्ती करा लिया है। मुझे भरोसा है कि हम ठीक होकर जल्द लौटेंगे। वो लोग जो हमारे करीब आए, उनसे रिक्वेस्ट है कि वो सब अपनी जांच करा लें और सेफ रहें।

बता दें कि ध्रुव सरजा ने पिछले नवंबर, 2019 में गर्लफ्रेंड प्रेरणा से शादी की थी। शादी में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स भी शामिल हुए थे। ध्रुव जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'पोगारु' में रश्मिका मंदाना के अपोजिट नजर आने वाले हैं। ध्रुव, चिरंजीवी सरजा के छोटे भाई हैं, जिनका पिछले महीने 7 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके साथ ही ध्रुव एक्शन किंग अर्जुन सरजा के भतीजे भी हैं। 

इससे पहले कन्नड़ एक्ट्रेस सुमलता अंबरीश भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उनके अलावा प्रोड्यूसर रॉकलाइन वेंकटेश को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि वो सुमलथा के संपर्क में आए थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

मोहनलाल की दृश्यम 3 के मेकर्स का बड़ा दांव, क्या खतरे में अजय देवगन की Drishyam 3?
थलापति विजय की जन नायगन के शो हाउसफुल, पहले ही दिन फोड़ डालेगी बॉक्स ऑफिस