
एंटरटेनमेंट डेस्क, Pawan Kalyan's movie Jalsa created history : साउथ सिनेमा के पावरस्टार पवन कल्याण की ब्लॉकबस्टर फिल्म जलसा को जन सेना प्रमुख के चीफ का जश्न मनाने के लिए 1 सितंबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ किया गया था । पवन कल्याण के जन्मदिन के मौके पर इस खास शो को 4k क्वालिटी में प्रदर्शित किया गया था। इसे तेलुगु स्टेट के साथ-साथ विदेशों में फैंस के लिए स्क्रीन का इंतजाम किया गया था। इस एक्शन ड्रामा देखने के लिए थिएटरों में खूब भीड़ जुटी। इस फिल्म का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया है।
स्पेशल शो का किया गया इंतज़ाम
अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जलसा ने एक रिकॉर्ड बनाया है। जलसा के स्पेशल शोज ने हर तरफ सनसनी मचा दी है, 701+ शो के साथ जलसा भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक प्रदर्शित होने वाला विशेष शो बन गया है। वहीं फिल्म को लेकर दर्शकों में ज़बरदस्त दीवानगी देखी गई है।
701 शो के साथ बनाया रिकॉर्ड
इससे पहले, यह ऐलान किया गया था कि इस मूवी की विशेष स्क्रीनिंग के लिए 501 शो का इंतज़ाम किया गया है। वहीं जानकारी के मुताबिक अब यह पता चला है कि फिल्म ने अंतिम गिनती के रूप में 701 शो के साथ एक रिकॉर्ड बनाया है।
जलसा की स्टार कास्ट
जलसा को गीता आर्ट्स ( Geetha Arts) के बैनर तले मेगा फिल्म मेकर अल्लू अरविंद ( Allu Aravind) ने सपोर्ट किया था। इस मूवी में इलियाना (Ileana) ने फीमेल एक्शन एक्टर की भूमिका अदा की है। इसमें पार्वती मेल्टन, कमलिनी मुखर्जी, मुकेश ऋषि और प्रकाश राज ( Parvati Melton, Kamalinee Mukerji, Mukesh Rishi and Prakash Raj ) भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। जलसा की रि रिलीज़ को बेहतर विज़न और साउंड क्वालिटी के साथ फिर से तैयार किया गया था। फैंस ने स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघरों के अंदर से तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं, वहीं पवन कल्याण के प्रति अविश्वसनीय प्यार देखा गया है। वहीं दूसरी तरफ अब दर्शकों को हरि हर वीरा मालू की रिलीज का इंतजार है।
ये भी पढ़ें...
पति ने दोस्तों के साथ कर दिया था इस टॉप एक्ट्रेस का सौदा, सोने को तैयार नहीं हुई तो कर दी थी पिटाई!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।