S Shivaram Death: 83 साल के दिग्गज कन्नड़ एक्टर का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Published : Dec 05, 2021, 08:21 AM IST
S Shivaram Death: 83 साल के दिग्गज कन्नड़ एक्टर का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

सार

एक बार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बुरी खबर सुनने को मिल रही है। बता दें कि लंबे समय से बीमार चल रहे दिग्गज कन्नड़ एक्टर एस शिवराम का शनिवार को बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। वे 83 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।

मुंबई. एक बार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बुरी खबर सुनने को मिल रही है। बता दें कि लंबे समय से बीमार चल रहे दिग्गज कन्नड़ एक्टर एस शिवराम (S Shivaram) का शनिवार को बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। वे 83 साल के थे। शिवराम ने छह दशक से भी ज्यादा समय तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए उनके बेटे एल लक्ष्मीश ने कहा- मेरे पिता शिवराम अब हमारे बीच नहीं रहे। प्रशांत अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें ठीक करने पूरी कोशिश की लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, जिसे हमें स्वीकार करना होगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिवराम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत अभिनेता का अंतिम संस्कार रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।


सीएम ने जताया शोक
सीएम बोम्मई ने शिवराम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा- शिवराम ने कला जगत में अपने लिए एक विशेष जगह बनाई थी। उन्होंने एक एक्टर के रूप में अपने हर रोल में जान फूंक दी थी। उनकी ज्यादातर फिल्मों ने बड़ी सफलता हासिल की। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शिवराम का योगदान बहुत बड़ा है। उन्होंने अपने छह दशक लंबे करियर में सहायक निर्देशक, निर्देशक, निर्माता और एक्टर के रूप में अपनी विशेष छाप छोड़ी है। 


डायरेक्टर के साथ एक्टर भी
शिवराम, शिवरमन्ना के नाम से फेमस थे। फिल्मों के निर्देशन के अलावा उन्होंने एक्टर से लेकर सह कलाकार के रूप में 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1965 में बेरथा जीवा फिल्म से की थी लेकिन दुड्डे दोडप्पा और लगना पत्रिके से उन्हें पॉपुरैलिटी मिली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- राज्य ने एक वरिष्ठ कलाकार खो दिया। कर्नाटक के कई मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक जताया। 

 

ये भी पढ़ें-

शुरू हुई Ankita Lokhande की शादी की रस्में, होने वाले पति की गोद में बैठ खिलखिलाती दिखी दुल्हनिया

इवेंट में सबके सामने सरक गई Shilpa Shetty की ड्रेस, फिर यूं संभाला हाथ से, इन हीरोइनों का दिखा बोल्ड लुक

Bharti Singh Anniversary: कॉमेडियन को 3 साल छोटे शख्स ने किया था प्रपोज, फिर ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Sara Ali Khan ने शादी के लिए रखी शर्त, जो मानेगा Saif Ali Khan की बेटी की बात वो बनेगा लाइफ पार्टनर

पत्नी को तलाक देने के बाद भी बेटे की खातिर Aamir Khan ने किया ये काम, फिर Kiran Rao के साथ आए नजर

कमाई के मामले में होने वाली दुल्हन Katrina Kaif की दूर-दूर तक बराबरी नहीं करते Vicky Kaushal

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस