Bahubali फेम Prabhas इन तीन फिल्मों के जरिए 2022 में मचाएंगे तहलका, अलग-अलग अवतार में आएंगे नजर

Published : Dec 03, 2021, 07:24 PM IST
Bahubali फेम Prabhas इन तीन फिल्मों के जरिए 2022 में मचाएंगे तहलका, अलग-अलग अवतार में आएंगे नजर

सार

प्रभास 2022 में बॉक्स ऑफिस पर अपने तीन फिल्मों के जरिए तहलका मचाएंगे। पहली मूवी तो 'राधे श्याम' (Radhe Shyam) होगी। जो 14 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

मुंबई. बाहुबली फेम प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी फिल्म 'राधे श्याम' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का पहला गाना 'आशिकी आ गई है...'  रिलीज हो गई है। देखते ही देखते यह गाना लोगों को भाने लगा है। अरिजीत सिंह की आवाज में यह रोमांटिक गाना सुनकर और प्रभास और पूजा हेगड़ का रोमांस देखकर फैंस मदहोश हो रहे हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आगामी 14 जनवरी को यह फिल्म दुनिया भर में रिलीज होने वाली है।

राधे-श्याम में लवर बॉय के रूप में नजर आएंगे 

प्रभास 2022 में बॉक्स ऑफिस पर अपने तीन फिल्मों के जरिए तहलका मचाएंगे। पहली मूवी तो 'राधे श्याम' (Radhe Shyam) होगी। जो 14 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्माण गोपी कृष्ण द्वारा किया गया है। ये फिल्म चार भाषाओं, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में प्रभास रोमांस करते नजर आएंगे।

आदिपुरुष में राम बन करेंगे बुराई का अंत

आदिपुरुष (Adipurush) दूसरी फिल्म होगी, जिसमें प्रभास भगवान राम के अवतार में नजर आएंगे। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। य‍ह फ‍िल्‍म रामायण की कहानी से प्रेरित है। भारी भरकम बजट से बनने वाली यह फ‍िल्‍म हिंदी सिनेमा के इतिहास में नया कीर्तिमान लिखने का काम करेगी।प्रभास की इस फिल्म का बजट 350 करोड़ से 400 करोड़ रुपए के बीच है। हालांकि इस फिल्म में सीता कौन बनी है इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। सैफ अली खान भी इस फिल्म में नजर आएंगे।

सालार में एक्शन करते नजर आएंगे प्रभास 

तीसरी फिल्म सालार (Salar)है। बाहुबली स्टार प्रभास एक्शन हीरो के रूप में इसमें नजर आएंगे।केजीएफ फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील इस फिल्म को बना रहे हैं। यह फिल्म भी 14 अप्रैल 2022 में रिलीज होगी। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ है। फिल्म तेलगु और कन्नड़ में शूट हुई है। हिंदी में डब होकर आएगी।

और पढ़ें:

BRAHMASTRA: RANBIR KAPOOR के हाथ से निकल रही आग, घायल दिखे AMITABH BACHCHAN, सेट की तस्वीरें हो रही वायरल

Katrina Kaif आदर्श पत्नी बनने के लिए अभी से कर रही ये काम, Vicky Kaushal को नहीं बोलनी पड़ेगी अंग्रेजी

41 की उम्र में Shweta Tiwari ने क्लीवेज फ्लॉन्ट कर दिखाया बोल्ड अंदाज, फैंस बोले- उफ्फ ये जलवा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस