साउथ सिनेमा भी करता है बॉलीवुड की कॉपी, पिंक की नकल है तैयार

बॉलीवुड फिल्म पिंक का तमिल रीमके नरकोंडा पार्वाई बनकर तैयार है। इस फिल्म के जरिये बॉलीवुड डायरेक्टर/प्रड्यूसर बोनी कपूर साउथ सिनेमा में एंट्री ले रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 16, 2019 7:36 AM IST / Updated: Jul 16 2019, 03:02 PM IST

मुंबई :  बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई बार साउथ सिनेमा के सुपरहिट फिल्मों का रीमेक बनाती आई है। लेकिन इस बार बोनी कपूर ने बॉलीवुड फिल्म पिंक का तमिल रीमेक बनाया है। 


एच विनोथ द्वारा निर्देशित पिंक फिल्म का तमिल वर्जन नरकोंडा पार्वाई बनकर तैयार है। खुद बोनी कपूर ने इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर इसकी जानकारी दी। तमिल स्टार अजीथ ने इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के हिस्से का रोल प्ले किया है।  


बोनी कपूर ने पोस्टर शेयर कर जानकारी दी कि फिल्म को सिनेमाघरों में 8 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। थाला के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।  इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसमें अजीथ के एक्शन सीन्स को लोगों ने काफी सराहा। 


तमिल रीमेक में जहां अजीथ अमिताभ बच्चन का रोल प्ले कर रहे हैं, वहीं तापसी पन्नू एक रोल श्रद्धा श्रीनाथ निभा रही हैं।   

Share this article
click me!