
एंटरटेनमेंट डेस्क। मेगास्टार चिरंजीवी स्टारर गॉडफादर इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार की जा रही है। इसका पहला लुक सोमवार, 4 जुलाई को फिल्म मेकर ने अन्वील किया है। पहला पोस्टर के साथ ही एक दिलचस्प क्लिप कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी द्वारा शेयर की गई है। ये प्रोडक्शन कंपनी चिरंजीवी के बेटे राम द्वारा स्थापित की गई है।
दशहरा पर रिलीज़ होगी मूवी
गॉडफादर मोहन राजा द्वारा निर्देशित है और इसका संगीत थमन एस द्वारा तैयार किया गया है। इसे आरबी चौधरी ने अपने प्रोडक्शन बैनर सुपर गुड फिल्म्स के तहत को-प्रोड्यूस किया है, ये मूवी दशहरा 2022 पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
अपकमिंग राजनीतिक थ्रिलर मूवी गॉडफादर, 2019 में रिलीज़ हुई मोहनलाल की सुपरहिट मूवी लूसिफ़ेर की आधिकारिक तेलुगु रीमेक है, इसमें टोविनो थॉमस, मंजू वारियर, इंद्रजीत सुकुमारन ( Tovino Thomas, Manju Warrier, Indrajith Sukumaran) ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। इसमें विवेक ओबेरॉय ने अहम किरदार अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने मलयालम सिनेमा में एंट्री की है।
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो हाल ही में यह बताया गया था कि गॉडफादर के निर्माताओं को हिंदी डब वर्जन के डिजिटल और सैटेलाइट अधिकारों के लिए 45 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑफर है । इस फिल्म के बारे में यह भविष्यवाणी की गई है कि मोहन राजा निर्देशित मूवी बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट होगी।
तेलुगु रीमेक में दिखेंगी नयनतारा
मोलीवुड सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ( Mollywood superstar Prithviraj Sukumaran) ने लूसिफ़ेर के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की और फिल्म में एक छोटा सा कैमियो भी निभाया है। मलयालम फिल्म मंजू वारियर का भी अहम किरदार है। वहीं नयनतारा इसके तेलुगु रीमेक में नज़र आएंगी।
और पढ़ें...
चचेरे भाई को हटाकर 'भोला' का निर्देशन खुद करेंगे अजय, जानिए साउथ की किस फिल्म की रीमेक है यह फिल्म
PHOTOS-टॉपलेस होकर उर्फी जावेद ने यूं ढंका बदन, जीन्स का बटन खोलकर दिया पोज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।