
चैन्नई. साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत हाल ही में हिमालय के रेजुवेनटिंग ट्रिप से वापस लौटे हैं। आते ही वे कई कामों में लग गए हैं। ये काम फिल्मों से जुड़े नहीं बल्कि मानव कल्याण से जुड़े हैं। उन्होंने अपने राज्य तमिलनाडू के लोगों से पिछले साल वादा किया था कि वे 'गजा साइक्लोन' पीड़ितों के लिए घर बनवाएंगे। सोमवार को उन्होंने घरों की चाबी पीड़ितो को सौंपी।
अपने घर में ही किया इसका आयोजन
'थलाइवा' ने पिछले साल घोषणा की थी कि उनके ऑर्गनाइजेशन 'रजनी मक्कल मंदरम' नागपट्टिनम जिले के उन सभी साइक्लोन पीड़ितों के लिए घर बनवाएगा जो इससे प्रभावित हुए हैं। 'सुपरस्टार' ने सोमवार को पोएस स्थित अपने निवास पर सभी पीड़ितों को घरों की चाबी दे दी।
फैंस ने भी उनके इस काम की काफी प्रशंसा की है और बधाइयां दी हैं।
ऐसे बने हैं घर
संस्था ने सभी के पक्के घरों का निर्माण किया हैं और उन्हें 218 स्क्वायर फीट जमीन पर बनाया गया है। हर एक घर को 1 लाख 85 हजार की लागत में बनाया गया है। गजा साइक्लोन ने पिछले साल 16 नवंबर को तमिल नाडू के नागपट्टिनम शहर में तबाही मचा दी थी। इसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। रजनी मक्कल मंदरम के मेंबर्स ने घर बनाने के अलावा कई जगहों का सुधार किया और पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।