इस एक्टर ने सरकार पर साधा निशाना, बोला देश में 3 हजार करोड़ रुपए की मूर्तियों की जरूरत नहीं...

Published : Jan 21, 2020, 03:54 PM IST
इस एक्टर ने सरकार पर साधा निशाना, बोला देश में 3 हजार करोड़ रुपए की मूर्तियों की जरूरत नहीं...

सार

साउथ से लेकर बॉलीवुड में काम कर चुके प्रकाश राज ने हाल ही में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि देश में एनआरसी की नहीं बल्कि बेरोजगार युवाओं के रजिस्ट्रेशन की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर देश की मौजूदा हालत और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी निशाना साधा है।

मुंबई. साउथ से लेकर बॉलीवुड में काम कर चुके प्रकाश राज ने हाल ही में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि देश में एनआरसी की नहीं बल्कि बेरोजगार युवाओं के रजिस्ट्रेशन की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर देश की मौजूदा हालत और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी निशाना साधा है और कहा है कि देश में तीन हजार करोड़ रुपये की मूर्तियों की जरूरत नहीं है। प्रकाश राज ने यह बयान राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, नागरिकता संशोधन कानून राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण के खिलाफ हुई रैली को संबोधित करते हुए कहा था। 

प्रकाश राज ने सरकार पर साधा निशाना 

प्रकाश राज ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि देश को तीन हजार करोड़ रुपये की प्रतिमाओं की जरूरत नहीं है और यदि सरकार कोई पंजी बनाना चाहती है तो उसे देश के बेराजगार युवाओं और अशिक्षित बच्चों का रजिस्ट्रेशन करना चाहिए। एक्टर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये देश सभी का है...लोगों को तीन हजार करोड़ रुपये की प्रतिमा नहीं चाहिए। यदि सरकार कोई पंजी बनाना चाहती है तो उसे देश के बेरोजगार युवाओं और अशिक्षित बच्चों की पंजी बनानी चाहिए। इसके अलावा प्रकाश राज ने अपने बयान में कहा कि अगर सरकार चाहती है कि प्रदर्शन हिंसक हों, लेकिन प्रदर्शनकारियों को खुद को अहिंसक प्रदर्शनों तक सीमित रखना चाहिए।

 

परीक्षा पर चर्चा को लेकर प्रकाश राज ने पीएम मोदी से मांगी थी डिग्री 

बता दें, सोमवार को पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स के साथ परीक्षा पे चर्चा का आयोजन किया था। इसमें करीब 2000 हजार बच्चों ने  भाग लिया था। इसी पर प्रकाश राज पीएम मोदी पर निशाना साधा था और ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, "परीक्षा पे चर्चा करने से पहले डिग्री के कागज दिखाओ।" बहरहाल, प्रकाश राज अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वो देश के समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sreeleela MBBS: दिन में शूटिंग, रात में पढ़ाई, साउथ स्टार श्रीलीला बनीं डॉक्टर!
Varanasi Movie Budget: राजामौली की 'वाराणसी' पर पानी की तरह बहा पैसा, इतनी तो RRR की कमाई भी नहीं!