28 की एक्ट्रेस बेटी को खोने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रही मां, दामाद पर लगाया लाडली को मारने का आरोप

साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा (vj chitra) ने महज 28 साल की उम्र में ही मौत को गले लगाया लिया। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह एक होटल रूम में वो मृत पाई गई थी। उनकी मौत के मामले में पुलिस उनके पति से पूछताछ कर रही है। इसी बीच खबर है कि चित्रा की मां ने अपने दामाद पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। हालांकि, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बताया है। इसके पीछे कुछ आर्थिक परिस्थियां बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर महेश कुमार अग्रवाल ने कहा- हम कारण की जांच कर रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 12, 2020 5:22 AM IST

मुंबई. हाल ही में साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा (vj chitra) ने महज 28 साल की उम्र में ही मौत को गले लगाया लिया। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह एक होटल रूम में वो मृत पाई गई थी। उनकी मौत के मामले में पुलिस उनके पति से पूछताछ कर रही है। इसी बीच खबर है कि चित्रा की मां ने अपने दामाद पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। हालांकि, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बताया है। इसके पीछे कुछ आर्थिक परिस्थियां बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर महेश कुमार अग्रवाल ने कहा- हम कारण की जांच कर रहे हैं। चित्रा के पति के खिलाफ अभी परिवार द्वारा नई शिकायत दर्ज करनी बाकी है।

Who is V. J. Chitra Husband Hemanth Kumar? Know The Facts
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वीजे चित्रा ने देर रात तक शूटिंग की थी। शूटिंग के बाद उन्होंने अपने होटल रूम में भी चेक इन किया था। लेकिन, बाद में होटल की रिसेप्शनिस्ट को उनके मृत होने की जानकारी मिली और तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। वीजे चित्रा को सीरियल पांडियन स्टोर्स के लिए जाना जाता है। वो लंबे समय से उस सीरियल में मुलई का किरदार प्ले कर रही थीं। उनकी लोकप्रियता उस सीरियल की वजह से इतनी ज्यादा रही कि हर कोई उन्हें मुलई के रूप में ही याद रखने लगा था।

Latest Videos


गौरतलब है कि चित्रा का परिवार भी चेन्नई में ही रहता है। उन्होंने इसी साल अगस्त में बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी। ऐसे में चित्रा का सुसाइड जैसा कदम उठाना सभी को हैरान कर देने वाला है। खबरों की मानें तो चित्रा ने हाल ही में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। राजस्व मंडल अधिकारी द्वारा जांच का भी आदेश दिया गया था।

BREAKING: Tamil TV actress VJ Chithra of Pandian Stores fame dies by  suicide | Regional-cinema News – India TV

Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ