
मुंबई/कोयंबटूर। कोयंबटूर के पास मेट्टूपलायम में हुई एक सड़क दुर्घटना में डेब्यू डायरेक्टर अरुण का निधन हो गया। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें वेंकट प्रक्कर के नाम से जाना जाता था। अरुण पॉपुलर डायरेक्टर शंकर के साथ फिल्मों में बतौर असिस्टेंट भी काम कर चुके हैं। अरुण के असामयिक निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।
डायरेक्टर शंकर ने अरुण के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, "मेरे एक्स असिस्टेंट और युवा डायरेक्टर अरुण का अचानक इस तरह चले जाना किसी सदमे से कम नहीं है। वो बेहद स्वीट, पॉजिटिव और हार्डवर्किंग थे। तुम्हारे परिवार और दोस्तों को भगवान यह दुख सहने की ताकत दे। बता दें कि 4जी अरुण की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में जीवी प्रकाश और गायत्री सुरेश ने अहम किरदार निभाए थे।
जीवी प्रकाश ने भी अरुण के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, "अपने प्रिय दोस्त वेंकट प्रक्कर के अचानक चले जाने की खबर से दिल को गहरा धक्का लगा है। वो हमेशा पॉजिटिव सोचते थे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि उनकी आत्मा को शांति मिले।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।