फिल्म इंडस्ट्री को फिर लगा झटका, अब इस पॉपुलर सिंगर का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमारी

Published : Jun 23, 2020, 04:47 PM IST
फिल्म इंडस्ट्री को फिर लगा झटका, अब इस पॉपुलर सिंगर का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमारी

सार

इस साल कई बड़े दिग्गज दुनिया को अलविदा कह गए। कुछ कोरोना की वजह से तो कुछ अलग-अलग बीमारियों की वजह से। फिल्म इंडस्ट्री के लिए और एक बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो वेटरन सिंगर और एक्टर  पप्पुकुट्टी भागवाथर का सोमवार को कोच्चि में निधन हो गया। वह 107 साल के थे।  कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की है। पूरी साउथ इंडस्ट्री शोक में डूबी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शोक व्यक्त किया है। पप्पुकुट्टी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1950 में आई फिल्म प्रसन्ना से की थी।

मुंबई/ हैदराबाद. साल 2020 आमजनों की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुरा साबित हो रहा है। इस साल कई बड़े दिग्गज दुनिया को अलविदा कह गए। कुछ कोरोना की वजह से तो कुछ अलग-अलग बीमारियों की वजह से। फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो वेटरन सिंगर और एक्टर  पप्पुकुट्टी भागवाथर का सोमवार को कोच्चि में निधन हो गया। वह 107 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने सोमवार को अपने घर पर अंतिम सांस ली। वह उम्र से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे। 


शोक में डूबी इंडस्ट्री
सिंगर और एक्टर रहे पप्पुकुट्टी को रुथान शंकु, कट्टुकुरंगु, पडिचा कल्लन, विलाकुंजा मनुशियर जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की है। पूरी साउथ इंडस्ट्री शोक में डूबी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शोक व्यक्त किया है। एक आधिकारिक बयान में कहा- "वह मलयालम सिनेमा में एक बाल कलाकार के रूप में आए थे, बाद में सिनेमा और रंगमंच दोनों के क्षेत्र में सात दशकों से अभिनेता और गायक के रूप में सक्रिय थे। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।"


3 साल पहले हुआ था पत्नी का निधन
पप्पुकुट्टी का जन्म 1913 में हुआ था। वे माइकल और अन्ना की दूसरी संतान थे। 2017 में उनकी पत्नी का निधन हो गया। कुछ दिनों पहले ही लेखक-निर्देशक सैची उर्फ ​​केई सचिदानंदन का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। इससे पहले कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सारजा का 39 की उम्र में निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको सांस से संबंधी समस्या थी। बॉलीवुड में इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान और सुशांत सिंह राजपूत के बाद साउथ इंडस्ट्री ने एक दिग्गज एक्टर को खो दिया है। पप्पुकुट्टी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1950 में आई फिल्म प्रसन्ना से की थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

संक्रांति पर आई 70 साल के हीरो की मूवी का दिखा जलवा, छापे इतने नोट पछाड़ा धुरंधर को!
The Raja Saab 4 Day: प्रभास की फिल्म का मंडे को ऐसा रहा कलेक्शन, कमाई देख लगेगा झटका