बेसन में काला नमक क्यों रखते हैं? जानें इसके फायदे

बेसन में काला नमक मिलाने से इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने, कीड़ों से बचाने और इसके खराब होने से बचाने में मदद मिलती है। काला नमक में नेचुरल एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इसे एक बेहतरीन प्राकृतिक संरक्षक बनाते हैं।

Chanchal Thakur | Published : Sep 18, 2024 9:33 AM IST

ज्यादातर लोगों को इसके बारे में नहीं पता है कि आखिर पहले के समय में बेसन में लोग काला नमक क्यों रखते थे। आज के इस लेख में हम आपको बेसन में काला नमक रखने के कुछ फायदे बताएंगे। आपको बता दें कि बेसन में काला नमक रखने से इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। यह एक पुरानी घरेलू तकनीक है, जिससे लोग बेसन को कीड़ों से बचाने और इसके खराब होने से बचाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। काला नमक में नेचुरल एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कीड़ों को दूर रखने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही यह नमी को भी कंट्रोल करता है, जिससे बेसन में जाले या फफूंदी नहीं बनती। यह बेसन को लंबे समय के लिए स्टोर करने और खराब होने से बचाने की बहुत सरल और सस्ती तकनीक है।।

बेसन में कैसे रखें काला नमक?

Latest Videos

काला नमक का टुकड़ा रखें

आप 1-2 टुकड़े काला नमक (पत्थर वाले रूप में) बेसन के डिब्बे में रख सकते हैं। इससे बेसन में कीड़े नहीं लगेंगे और यह लंबे समय तक ताजा रहेगा। नमी और कीड़े न लगने से बेसन जल्दी खराब नहीं होगा और लंबे समय तक आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कांच या मेटल के कंटेनर में स्टोर करना:

बेसन को हमेशा कांच या मेटल के कंटेनर में स्टोर करना चाहिए, क्योंकि प्लास्टिक के कंटेनर में नमी के कारण यह जल्दी खराब हो सकता है। काला नमक के साथ इसे एयरटाइट कंटेनर में रखने से इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है। बता दें कि बेसन को खुले में रखने से वह बहुत जल्दी खराब होता है, इसलिए इसे हमेशा ढक्कन बंद करके रखें।

सूखे और ठंडे स्थान पर स्टोर करें:

बेसन को हमेशा सूखे और ठंडे स्थान पर रखें। नमी बेसन में कीड़े और जाले बनने का मुख्य कारण होती है। काला नमक नमी को सोखने में मदद करता है, जिससे बेसन लंबे समय तक खराब नहीं होती है और कीड़े से बची रहती है।

इसे भी पढ़ें : दुनिया की 10 सबसे महंगी डिश, 1 किलो की कीमत में आ जाएगा 2BHK फ्लैट

बेसन में काला नमक रखने के फायदे

1. कीड़े नहीं लगते:

काला नमक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जिससे बेसन में कीड़े और छोटे जीवाणु नहीं पनपते। यह लंबे समय तक बेसन को छोटे कीड़ों से दूर रखता है।

2. नमी से बचाव:

काला नमक नमी को सोखने की क्षमता रखता है, जिससे बेसन में नमी के कारण जाले या फफूंदी नहीं बनती। इससे बेसन सूखा और ताजा बना रहता है।

3.बेसन की शेल्फ लाइफ बढ़ाना:

काला नमक रखने से बेसन की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है, जिससे यह लंबे समय तक खराब नहीं होता। आप इसे कई महीनों तक बिना किसी डर के एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं।

4. नेचुरल प्रिजर्वेटिव:

काला नमक एक नेचुरल प्रिजर्वेटिव के रूप में काम करता है, जो किसी भी प्रकार के केमिकल प्रिजर्वेटिव का उपयोग किए बिना बेसन को सुरक्षित रखता है। यह एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है।

5. स्वाद और गुणवत्ता में सुधार:

अगर बेसन में हल्का-सा नमकीन स्वाद आता है, तो वह काला नमक के कारण होता है, जिससे बेसन के पकवानों का स्वाद और अधिक स्वादिष्ट बन जाता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए झटपट स्नैक्स: पनीर ब्रेड बॉल्स रेसिपी

6. फंगल संक्रमण से बचाव:

काला नमक फंगल संक्रमण से बचाव करता है, जो अक्सर बेसन में नमी के कारण होता है। इससे बेसन का रंग, सुगंध और बनावट लंबे समय तक बरकरार रहती है।

7. पाचन में सुधार:

काला नमक पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह पेट की गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या को कम करता है। बेसन से बने पकवानों में काला नमक मिलाने से इन समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।

8.डिटॉक्सिफिकेशन:

काला नमक शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होता है। इसे बेसन के साथ मिलाकर पकवान के रूप में सेवन करने से शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस तेज हो सकता है।

9.सोडियम का संतुलन:

सामान्य नमक के मुकाबले काला नमक में सोडियम की मात्रा कम होती है, जिससे यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे बेसन के पकवानों में सामान्य नमक की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।

10. सेहत के लिए फायदेमंद

बेसन में काला नमक मिलाने से कई स्वास्थ्य और स्वाद से जुड़े फायदे शरीर को मिलते हैं। काला नमक एक नेचुरल मिनरल है, जो स्वाद में तेज होता है और इसे औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है।

इस तकनीक से आप अपने बेसन को लंबे समय तक बिना किसी समस्या के स्टोर कर सकते हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

दिग्गजों को पछाड़ आतिशी कैसे बनीं 'एक्सीडेंटल CM', जानें अंदर की कहानी । Atishi Marlena
CM बनकर भी क्यों दुखी हैं आतिशी #Shorts
AAP LIVE: दिल्ली की नई सीएम के तौर पर आतिशी मार्लेना के नाम का हुआ ऐलान
देश के 28 मुख्यमंत्रियों की सैलरीः दिल्ली की CM आतिशी को मिलेगी तगड़ी तनख्वाह
पितृपक्ष में श्राद्ध ना करने पर होती हैं 4 परेशानियां । Pitra Paksha 2024