
Aaj Kiska Match Hai IPL 2026: आईपीएल 2026 में बुधवार 22 अप्रैल को Rajasthan Royals और Lucknow Super Giants के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं और जीत की राह पर लौटना चाहती हैं। लखनऊ के एकाना स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले RR जहां 4 जीत और 8 अंक के साथ पाइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर है, तो वहीं LSG 2 जीत से 4 अंक के साथ नौवें नंबर पर है। एक तरफ RR जहां अपनी फॉर्म वापस पाना चाहेगी, तो दूसरी तरफ LSG लगातार हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी। ऐसे में ये मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है।
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में चार जीत के साथ अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अब लगातार दो मैच हारकर दबाव में आ गई है। यह स्थिति टीम के लिए नई नहीं है। 2024 में उन्होंने पहले 9 में से 8 मैच जीते, लेकिन बाद में लगातार 5 हार के कारण टॉप-2 से बाहर हो गए थे। 2023 में भी 5 में से 4 जीत के बाद टीम अगले 6 में से 5 मैच हार गई और प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। इन पिछले अनुभवों को देखते हुए, टीम के लिए यह चेतावनी का समय है।
Lucknow Super Giants लगातार तीन हार के बाद इस मैच में उतर रही है। जहां RR का टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में है (पावरप्ले रन रेट 12.1), वहीं LSG का टॉप ऑर्डर संघर्ष कर रहा है और इस दौरान टीम का रन रेट सिर्फ 8.7 रहा है।
RR के लिए चिंता की बात उनका मिडिल और लोअर ऑर्डर है। यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल टॉप-3 में मिलकर टीम के 71% रन बना रहे हैं। लेकिन बाकी बल्लेबाज अभी तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। डेथ ओवर्स में टीम का रन रेट 8.8 है, जो इस सीजन में सबसे कम है।
पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ RR ने अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन पारी के अंत में टीम लड़खड़ा गई और 31 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए। इस कारण टीम सिर्फ 155 रन ही बना सकी, जो जीत के लिए काफी नहीं था।
LSG के पास ऐसा गेंदबाजी आक्रमण है जो RR को चुनौती दे सकता है। प्रिंस यादव ने डेथ ओवर्स में शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि मोहम्मद शमी टॉप ऑर्डर के खिलाफ सबसे बड़े हथियार साबित हुए हैं। हालांकि, टीम को जीत के लिए बाकी गेंदबाजों का भी साथ चाहिए होगा।
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के/निकोलस पूरन, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, एम. सिद्धार्थ/शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, आवेश खान/मयंक यादव, मोहसिन खान।
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवीन्द्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा/संदीप शर्मा।