DC vs SRH IPL Yesterday Match Result: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।
Who Won Yesterday IPL Match 21 April: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला Sunrisers Hyderabad और Delhi Capitals के बीच मंगलवार को खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रनों से शानदार जीत दर्ज की। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हुए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। 68 गेंद में नाबाद 135 रन बनाने वाले SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी से SRH का बड़ा स्कोर
पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने शानदार शुरुआत की। ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तेजी से रन बनाते हुए पावरप्ले के 6 ओवर में बिना विकेट खोए 67 रन बनाए। 9वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि, इसी ओवर में हेड 37 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद तो अभिषेक शर्मा और ज्यादा आक्रामक हो गए और महज 47 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 10 छक्के लगाते हुए 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए। उनकी इस धमाकेदार पारी के दम पर SRH ने 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स की पारी: अच्छी साझेदारी लेकिन नाकाफी
243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही। ओपनर पथुम निसंका तीसरे ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद नीतीश राणा और केएल राहुल ने पारी को संभाला और अच्छी साझेदारी की। लेकिन 10वें ओवर में राहुल 37 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ईशान मलिंगा ने लगातार गेंदों पर राणा और डेविड मिलर को आउट कर दिल्ली को तगड़ा झटका दिया।
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 22 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
मलिंगा की घातक गेंदबाजी
ट्रिस्टन स्टब्स ने जब पारी संभालने की कोशिश की, तो ईशान मलिंगा ने उन्हें भी आउट कर दिया। मलिंगा ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी और मैच 47 रनों से हार गई।
पॉइंट्स टेबल अपडेट: SRH तीसरे स्थान पर
इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ते हुए अंक तालिका में तीसरे स्थान पर जगह बना ली है। SRH के अब 7 मैचों 4 जीत के साथ 8 अंक हो गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स पांचवें स्थान पर बनी हुई है। टेबल में पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ टॉप पर काबिज है।



